Sawan Ke Vrat Me Kya Na Khaye: पहली बार रखने जा रही हैं सावन का सोमवार व्रत? तो जरूर जान लें खान-पान से जुड़े ये जरूरी नियम
01:07 PM Jun 30, 2026 IST | Khushi Srivastava
हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। यही वजह है कि भोलेनाथ के भक्त पूरे साल इस महीने का इंतजार करते हैं। माना जाता है कि सावन में पूजा करने से भोलेनाथ बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इस पूरे महीने में शिव जी की पूजा करने, उन पर जल चढ़ाने और सोमवार का व्रत रखने से बहुत पुण्य मिलता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन का महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होगा और 28 अगस्त 2026 को खत्म होगा।
महिलाएं सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए सावन के हर सोमवार को उपवास रखती हैं। ऐसे में, कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि, सावन के व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? दरअसल, सावन का व्रत बहुत ही पवित्रता और शुद्धता के साथ ही रखना चाहिए। अगर इसमें जानें अनजानें में कोई चूक हो जाती है, तो व्रत का पूरा फल नहीं मिलता है। आइए, जानें कि सावन के व्रत में किन चीजों का सेवन कर सकते हैं और किन चीजों के सेवन में मनाही (Sawan Ke Vrat Me Kya Na Khaye) होती है।
सावन में क्या खाएं

- फल और सब्जियां: सावन के व्रत में आप फल और सब्जियां खा सकते हैं। सब्जियों में लौकी, कद्दू और अरबी खाएं। फलों में केला, अनार, सेब और आम खा सकते हैं।
- साबूदाना: सावन के सोमवार व्रत में आप साबूदाना की खिचड़ी, खीर या वड़ा बनाकर खा सकते हैं।
- सेंधा नमक: सावन के सोमवार व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है।
- आलू: व्रत में उबले आलू खा सकते हैं। आलू खाने से काफी देर तक भूख नहीं लगती। आप आलू फ्राई, आलू टिक्की या आलू की सब्जी बनाकर खा सकते हैं।
- कच्चा नारियल: व्रत में कच्चा नारियल खाना बहुत फायदेमंद है। यह शरीर को हाइड्रेट रखता है और तुरंत एनर्जी देता है।
- दूध से बनी चीजें: व्रत के दौरान आप दूध, दही, छाछ और लस्सी पी सकते हैं। दूध में मखाने डालकर इसकी खीर भी बना सकते हैं।
सावन में क्या न खाएं

- अनाज: सावन के सोमवार व्रत में गेहूं का आटा, मैदा, बेसन, सत्तू या कोई भी अनाज नहीं खाना चाहिए।
- प्याज और लहसुन: व्रत में प्याज-लहसुन बिल्कुल न खाएं। इनकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इन्हें व्रत के भोजन में शामिल नहीं किया जाता।
- बैंगन: शास्त्रों में सावन के महीने और व्रत में बैंगन खाना मना है। इस मौसम में बैंगन में कीड़े भी लग जाते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- मांस-मछली: सावन के पवित्र महीने में मांस और मछली का सेवन पूरी तरह वर्जित है। माना जाता है कि सावन में तामसिक भोजन करने से भगवान शिव नाराज होते हैं।
- सादा नमक: व्रत में साधारण नमक नहीं खाना चाहिए। अगर नमक का इस्तेमाल करना है, तो सिर्फ सेंधा नमक ही खाएं।
- हरी पत्तेदार सब्जियां: सावन में हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक आदि न खाएं। बरसात के मौसम में इनमें बारीक कीड़े-मकौड़े हो जाते हैं, जिससे पेट खराब हो सकता है।
Advertisement
Sawan Somvaar Vrat 2026 की तारीखें

साल 2026 में भक्तों को पूजा और उपवास के लिए कुल 4 सोमवार मिलेंगे:
- पहला सोमवार: 3 अगस्त 2026
- दूसरा सोमवार: 10 अगस्त 2026
- तीसरा सोमवार: 17 अगस्त 2026
- चौथा सोमवार: 24 अगस्त 2026
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel