Sawan me Shivling par Kya Chadhaye Rashi ke Anusar: सावन में अपनी राशि के अनुसार करें शिवलिंग का अभिषेक, जानिए मेष से मीन तक क्या चढ़ाना होगा शुभ
राशि अनुसार ऐसे करें शिव पूजन (Rashi ke Anusar Sawan me Shiv Puja)

मेष राशि
मेष राशि वाले लोग शिवलिंग पर शहद और चीनी चढ़ानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से जीवन में आगे बढ़ने के नए मौके मिलते हैं। ध्यान रखें कि चीनी पिसी हुई हो या फिर आप उसकी जगह देसी खांड का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले लोगों को शिवलिंग पर दूध, दही या फिर शुद्ध देसी घी से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से इस राशि के लोगों का मन एकदम शांत रहेगा और उनकी सेहत भी हमेशा अच्छी बनी रहेगी।
मिथुन राशि
सावन के महीने में मिथुन राशि के लोग शिवलिंग पर बेलपत्र, कच्चा दूध और लाल रंग के फूल चढ़ाएं, तो यह उनके लिए बहुत शुभ रहेगा। ऐसी मान्यता है कि इससे शिवजी प्रसन्न होते हैं और मन की हर इच्छा पूरी करते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, इसलिए इस राशि के लोगों को शिवलिंग पर दूध और सफेद फूल चढ़ाना चाहिए। माना जाता है कि इससे भगवान शिव मन को शांत और स्थिर रखते हैं।
सिंह राशि
सावन में सिंह राशि के लोगों को शिवलिंग पर शहद और गुड़ चढ़ाना चाहिए। इसे पूजा में शामिल करना बहुत शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे इंसान का आत्मविश्वास बढ़ता है और समाज में मान-सम्मान मिलता है।
कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों को पूरे सावन शिवलिंग पर बेलपत्र और शहद चढ़ाना चाहिए। शिव पूजा में इन दोनों ही चीजों का बहुत बड़ा महत्व है। माना जाता है कि इससे काम में आने वाली सभी रुकावटें और बाधाएं धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं।
तुला राशि
तुला राशि के लोगों को पूरे सावन शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाना चाहिए। इसके अलावा वे शिवलिंग पर शुद्ध देसी घी भी चढ़ा सकते हैं। ऐसा करने से शिवजी घर में सुख, शांति और समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोगों को भगवान शिव की पूजा करते समय लाल फूलों का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही शिवलिंग पर गंगाजल भी जरूर चढ़ाएं। इस उपाय को बहुत ही शुभ और अच्छा फल देने वाला माना जाता है।
धनु राशि
सावन में धनु राशि के लोगों को भगवान शिव को चंदन और पीले रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। इससे जीवन की समस्याएं दूर होती हैं और मन शांत रहता है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को शिवलिंग पर बेलपत्र और गंगाजल जरूर चढ़ाना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस राशि के लोगों के लिए यह उपाय बहुत ही फलदायी और फायदेमंद साबित होता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोगों के लिए शिवलिंग पर मलाई और मिश्री चढ़ाना बहुत शुभ माना जाता है। इसलिए सावन के पूरे महीने शिवलिंग पर इन चीजों को सच्चे मन और पूरी श्रद्धा के साथ चढ़ाएं।

Join Channel