W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Sawan Vrat Kholne Ka Tarika: शाम को या अगले दिन सुबह? जानें पुण्य फल पाने के लिए कब और कैसे खोलना चाहिए सावन का व्रत

01:10 PM Jul 03, 2026 IST | Khushi Srivastava
sawan vrat kholne ka tarika  शाम को या अगले दिन सुबह  जानें पुण्य फल पाने के लिए कब और कैसे खोलना चाहिए सावन का व्रत
Vrat Kholne Ka Shubh Muhurat (AI Generated)
हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत पवित्र माना जाता है। यह महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय है। यही वजह है कि भोलेनाथ के भक्त पूरे साल इस महीने का इंतजार करते हैं। इस पूरे महीने में शिव जी की पूजा करने, उन पर जल चढ़ाने और सोमवार का व्रत रखने से बहुत पुण्य मिलता है। पंचांग के अनुसार, साल 2026 में सावन का महीना 30 जुलाई 2026 से शुरू होगा और 28 अगस्त 2026 को खत्म होगा।
मान्यता है कि सावन में शिव जी की पूजा करने से जीवन के सारे दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और मनचाही इच्छा पूरी होती है। महिलाएं सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए सावन के हर सोमवार को उपवास रखती हैं। किसी भी व्रत का पूर्ण फल तभी मिलता है, जब उसका पारण सही नियम के साथ किया गया हो। ऐसे में, इस बार अगर आप भी सावन के सोमवार को व्रत रखने वाली हैं, तो व्रत रखने के साथ-साथ व्रत खोलने के निमय भी पता होने चाहिए। यहां पर सावन व्रत पारण की विधि (Sawan Vrat Kholne Ka Tarika) बताई गई है।

सावन सोमवार का व्रत कब खोलें? (Vrat Kholne Ka Shubh Muhurat)

Sawan Vrat Kholne Ka Tarika
Sawan Vrat Kholne Ka Tarika (AI Generated)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के सोमवार का व्रत दो तरीकों से रखा जाता है, एक निर्जला (बिना पानी पिए) या फिर फलाहार। इसी वजह से कुछ लोग शाम की पूजा के बाद अपना व्रत खोल लेते हैं। वहीं दूसरी ओर, कुछ लोग पूरे दिन और रात व्रत रखते हैं और अगले दिन सुबह इसका पारण करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, शिव जी की पूजा के लिए शाम का समय (प्रदोष काल) और रात का समय (निशिता काल) सबसे अच्छा माना जाता है।

Advertisement

सावन सोमवार का व्रत खोलने का सही तरीका क्या है? (Shaam ko Vrat Kaise Todein)

Sawan Vrat Kholne Ka Tarika
Sawan Vrat Kholne Ka Tarika (AI Generated)
जो लोग सावन सोमवार का व्रत रख रहे हैं, उन्हें सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए और शिव मंत्रों का जाप करते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक करना चाहिए।
व्रत रखने वाले लोगों को शाम के समय (प्रदोष काल में) भगवान शिव के सामने धूप-दीप जलाकर उनकी पूजा और आरती करनी चाहिए।
सावन सोमवार का व्रत खोलते समय गलती से भी लहसुन, प्याज, भारी मसाले या मांसाहारी भोजन न खाएं। ऐसा करने से आपको पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है।
व्रत खोलने के तुरंत बाद तली हुई चीजें नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इससे सेहत खराब हो सकती है।
व्रत का पारण करते समय हमेशा बिल्कुल शुद्ध और सात्विक भोजन का सेवन ही करें।

Sawan Somwar Vrat 2026 की तारीखें

साल 2026 में भक्तों को पूजा के लिए कुल 4 सोमवार मिलेंगे:
  • पहला सोमवार: 3 अगस्त 2026
  • दूसरा सोमवार: 10 अगस्त 2026
  • तीसरा सोमवार: 17 अगस्त 2026
  • चौथा सोमवार: 24 अगस्त 2026
इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×