W3Schools
Advertisement

September 2026 Vrat Tyohar List: गणेश चतुर्थी से लेकर हरतालिका तीज तक; सितंबर में पर्वों की बहार! एक क्लिक में पढ़ें तीज-त्योहारों से लेकर पितृपक्ष तक की पूरी लिस्ट

सितंबर 2026 हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का छठा महीना है, जो धर्म और अध्यात्म की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस महीने में भाद्रपद माह का आरंभ होता है और यह कई बड़े व्रत-त्योहारों का समय है। सितंबर की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से होगी, इसके बाद हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और पद्मा एकादशी जैसे प्रमुख पर्व भी आएंगे। महीने के अंत में पितृपक्ष की शुरुआत होगी। यह महीना पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ माना गया है।
11:48 AM Aug 29, 2026 IST | Khushi Srivastava
सितंबर 2026 हिंदू कैलेंडर के अनुसार साल का छठा महीना है, जो धर्म और अध्यात्म की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस महीने में भाद्रपद माह का आरंभ होता है और यह कई बड़े व्रत-त्योहारों का समय है। सितंबर की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से होगी, इसके बाद हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और पद्मा एकादशी जैसे प्रमुख पर्व भी आएंगे। महीने के अंत में पितृपक्ष की शुरुआत होगी। यह महीना पूजा-पाठ और दान-पुण्य के लिए बहुत शुभ माना गया है।
september 2026 vrat tyohar list  गणेश चतुर्थी से लेकर हरतालिका तीज तक  सितंबर में पर्वों की बहार  एक क्लिक में पढ़ें तीज त्योहारों से लेकर पितृपक्ष तक की पूरी लिस्ट
September 2026 Vrat Tyohar List (AI Generated)
September 2026 Vrat Tyohar List: हिंदू कैलेंडर के अनुसार सितंबर साल का छठा महीना होता है। धर्म और अध्यात्म के नजरिए से सितंबर का महीना बहुत खास माना जाता है। इस महीने में भाद्रपद का महीना शुरू हो जाता है। व्रत और त्योहारों के लिहाज से भी यह समय बहुत अहम है, क्योंकि इसमें कई बड़े पर्व आते हैं।
Advertisement

इस बार सितंबर की शुरुआत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से होगी। इसके अलावा हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी और पद्मा एकादशी जैसे बड़े व्रत भी इसी महीने में पड़ेंगे। महीने के अंत में पितृपक्ष की शुरुआत होगी। इसलिए पूजा-पाठ के साथ-साथ दान-पुण्य करने के लिए भी यह महीना बहुत शुभ है। आइए, जानते हैं कि सितंबर में कौन-कौन से व्रत और त्योहार आने वाले हैं।

Advertisement

सितंबर 2026 के व्रत और त्योहार की लिस्ट

September 2026 Vrat Tyohar List
September 2026 Vrat Tyohar List (AI Generated)
तारीख, दिनत्योहार / पर्व
1 सितंबर, मंगलवारनागपंचमी (गुजरात)
2 सितंबर, बुधवारहल षष्ठी, रांधण छठ (शीतला देवी को समर्पित त्योहार)
3 सितंबर, गुरुवारशीतला सातम, मासिक कार्तिगाई
4 सितंबर, शुक्रवारश्रीकृष्ण जन्माष्टमी, आद्याकाली जयंती, विंध्यवासिनी जयंती, अष्टमी रोहिणी, अगस्त्य अर्घ्य, रोहिणी व्रत, कालाष्टमी
5 सितंबर, शनिवारदही हंडी, श्री गोगा नवमी, शिक्षक दिवस
7 सितंबर, सोमवारबछ बारस द्वादशी, अजा एकादशी
8 सितंबर, मंगलवारकृष्ण दामोदर द्वादशी, पर्यूषण पर्वारम्भ, भौम प्रदोष व्रत
9 सितंबर, बुधवारमासिक शिवरात्रि
10 सितंबर, गुरुवारपिठोरी अमावस्या, दर्श अमावस्या
11 सितंबर, शुक्रवारपोला, वृषभोत्सव, इष्टि, भाद्रपद अमावस्या
12 सितंबर, शनिवारसामवेद उपाकर्म
13 सितंबर, रविवारवराह जयंती, चंद्र दर्शन
14 सितंबर, सोमवारहरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, गौरी हब्बा, मलयालम विनायक चतुर्थी, हिंदी दिवस, सिद्धिविनायक चतुर्थी
15 सितंबर, मंगलवारऋषि पंचमी, विश्वेश्वरैया जयंती, संवत्सरी पर्व, अभियंता दिवस
16 सितंबर, बुधवारबलराम जयंती, स्कंद षष्ठी
17 सितंबर, गुरुवारज्येष्ठ गौरी आवाहन, विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रांति
18 सितंबर, शुक्रवारललिता सप्तमी, दूर्वा अष्टमी, ज्येष्ठ गौरी पूजा
19 सितंबर, शनिवारराधा अष्टमी, महालक्ष्मी व्रत आरंभ, ज्येष्ठ गौरी विसर्जन, दधीचि जयंती, मासिक दुर्गाष्टमी
21 सितंबर, सोमवारदशावतार व्रत
22 सितंबर, मंगलवारकल्कि द्वादशी, परिवर्तिनी एकादशी
23 सितंबर, बुधवारवामन जयंती, भुवनेश्वरी जयंती
24 सितंबर, गुरुवारगुरु प्रदोष व्रत
25 सितंबर, शुक्रवारगणेश विसर्जन, अनंत चतुर्दशी
26 सितंबर, शनिवारपूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
27 सितंबर, रविवारपितृपक्ष आरंभ, प्रतिपदा श्राद्ध
28 सितंबर, सोमवारद्वितीया श्राद्ध
29 सितंबर, मंगलवारतृतीया श्राद्ध, विघ्नराज संकष्टी
30 सितंबर, बुधवारचतुर्थी श्राद्ध और पंचमी श्राद्ध, मासिक कार्तिगाई

Advertisement

Also Read: Krishna Janmashtami 2026 Date: 4 या 5 सितंबर, कब रखा जाएगा कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत? नोट करें सही डेट, पूजा मुहूर्त और विधि

Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×