Shivratri Top 6 Shiv Bhajans: सावन शिवरात्रि पर सुनें भगवान शिव के ये 6 भजन, भक्ति से गूंज उठेगा घर
Shivratri Top 6 Shiv Bhajans: देशभर में सावन का पवित्र महीना 30 जुलाई से शुरू हो चुका है। इस दौरान भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। सावन का हर सोमवार और हर दिन भक्तों के लिए खास होता है, लेकिन सावन शिवरात्रि का महत्व सबसे अधिक माना जाता है। इस साल सावन शिवरात्रि 11 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन लाखों श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान भोलेनाथ की पूजा करेंगे और जलाभिषेक करेंगे।
हिन्दू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन शिवरात्रि की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इस दिन दिन के साथ-साथ रात में भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रात के चारों प्रहर में शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
कांवड़िए भी इसी दिन चढ़ाते हैं गंगाजल
सावन के महीने में कांवड़ यात्रा का भी विशेष महत्व होता है। दूर-दूर से कांवड़िए पवित्र नदियों से जल लाकर शिव मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं। सावन शिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में कांवड़िए अपनी यात्रा पूरी कर शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करते हैं। इसी वजह से देशभर के शिव मंदिरों में सुबह से देर रात तक भक्तों की लंबी कतारें देखने को मिलती हैं।
सावन शिवरात्रि पर केवल पूजा और जलाभिषेक ही नहीं, बल्कि भजन-कीर्तन का भी विशेष महत्व होता है। कई लोग अपने घरों में शिव भजन लगाकर पूरे परिवार के साथ भगवान शिव की आराधना करते हैं। वहीं मंदिरों में भी भजन संध्या और कीर्तन का आयोजन किया जाता है। माना जाता है कि सच्चे मन से भगवान शिव का नाम लेने और उनके भजन गाने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा आती है।
सावन शिवरात्रि पर सुनें भगवान शिव के ये 6 फेमस भजन
अगर आप इस सावन शिवरात्रि अपने घर या मंदिर में भगवान शिव की भक्ति का माहौल बनाना चाहते हैं, तो ये 10 प्रसिद्ध शिव भजन जरूर सुन सकते हैं।
शिव तांडव स्तोत्र
डमड्डमड्डमड्डमन्निनाद वड्डमर्वयं चकार चण्डताण्डवं तनोतु नः शिवः शिवम् ॥१॥
धगद्धगद्धगज्ज्वलल्ललाट पट्टपावके किशोरचंद्रशेखरे रतिः प्रतिक्षणं मम ॥२॥
कृपाकटाक्षधोरणी निरुद्ध दुर्धरापदि क्वचिद्दिगम्बरे मनो विनोदमेतु वस्तुनि ॥३॥
बम लहरी
ॐ नमः शिवाय (जप)
सासों के सरगम में, धड़कन ये दोहराए
ॐ नमः शिवाय, ॐ नमः शिवाय
हर हर भोले नमः शिवाय
रामेश्वराय शिव रामेश्वराय, हर हर भोले नमः शिवाय
त्र्यंबकेश्वराय शिव त्र्यंबकेश्वराय, हर हर भोले नमः शिवाय
शिव अमृतवाणी
ॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवायॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवायकल्पतरु पुण्यात्मा प्रेम सुधा शिव नामहितकारक संजीवनी शिव चिंतन अविरामपतिक पावन जैसे मधुर शिव रसना के घोलभक्ति के हंसा ही चुगे मोती ये अनमोलजैसे तनिक सुहागा सोने को चमकाएशिव सुमिरन से आत्मा अध्भुत निखरी जायेजैसे चंदन वृक्ष को दस्ते नहीं है नागशिव भक्तो के चोले को कभी लगे न दागॐ नमः शिवाय ॐ नमः शिवाय
भोलेनाथ से निराला कोई नहीं
भोले नाथ से निराला, गौरीनाथ से निराला, कोई और नहीं
ऐसा बिगड़ी बनाने वाला, कोई और नहीं
उन का डमरू डम डम बोले, अगम निगम के भेद खोले
ऐसा भक्तो का रखवाला कोई और नहीं
काया जब जब करवट बदले, पाप चमकते अगले पिछले
ऐसा जोत जगाने वाला कोई और नहीं
तुमने जग का कष्ट मिटाया, मुझ को स्वामी क्यों बिसराया
मेरा भोला है भंडारी
श्रद्धा और भक्ति से करें भगवान शिव की आराधना
सावन शिवरात्रि भगवान शिव की कृपा पाने का विशेष अवसर माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और सच्चे मन से पूजा, जलाभिषेक, मंत्र जाप और भजन-कीर्तन करने से भक्तों को आध्यात्मिक शांति मिलती है। अगर आप भी इस बार सावन शिवरात्रि को खास बनाना चाहते हैं, तो पूजा के साथ भगवान शिव के इन फेमस भजनों को जरूर सुनें और पूरे परिवार के साथ भोलेनाथ की भक्ति में शामिल हों।

Join Channel