'अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं...', जन्माष्टमी पर जरूर सुनें ये 5 बेहतरीन भजन, भक्तिमय हो जाएगा पूरा माहौल
Shri Krishna Bhajan Lyrics: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व जन्माष्टमी इस साल भी भक्तिभाव के साथ मनाया जाएगा। इस साल ये पर्व 4 सितंबर 2026 को बड़े धूम धाम के साथ मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान कृष्ण की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। मंदिरों में विशेष सजावट की जाती है और रात 12 बजे कान्हा के जन्म का उत्सव मनाया जाता है। घरों में भी कृष्ण भक्ति से जुड़े कार्यक्रम होते हैं। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण के भजन सुनने का भी खास महत्व माना जाता है। भजनों से घर का माहौल भक्तिमय हो जाता है और मन को शांति मिलती है। अगर आप भी इस जन्माष्टमी कान्हा की भक्ति में रंगना चाहते हैं, तो ये 5 फेमस भजन जरूर सुन सकते हैं।
पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 4 सितंबर 2026 को रात 2:25 बजे शुरू होगी और 5 सितंबर 2026 को रात 12:13 बजे समाप्त होगी। भगवान श्रीकृष्ण की जन्म पूजा के लिए निशीथ काल का विशेष महत्व होता है।
निशीथ काल पूजा का समय: रात 11:57 बजे से 12:43 बजे तक
तारीख: 4 सितंबर 2026 की रात
वहीं, रोहिणी नक्षत्र 4 सितंबर को सुबह से रात 11:04 बजे तक रहने की जानकारी दी गई है।
1. अच्युतम केशवम
अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम ।
कौन कहता हे भगवान आते नहीं,
तुम मीरा के जैसे बुलाते नहीं ।
अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं,
राम नारायणं जानकी बल्लभम ।
कौन कहता है भगवान खाते नहीं,
बेर शबरी के जैसे खिलाते नहीं...
2. राधे राधे बरसाने वाली राधे
श्री राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे
श्री राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे
श्री राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे
राधे राधे राधे बरसाने वाली राधे
नाम महा धन है अपनो
नहीं दूसरी सम्पत्ति और कमानी
छोड़ अटारी अटा जग के
हम गोकुटिया ब्रिज माही बनानी
हम गोकुटिया ब्रिज माही बनानी
हम गोकुटिया ब्रिज माही बनानी...
3. छोटी छोटी गईया, छोटे छोटे ग्वाल
छोटो सो मेरो मदन गोपाल ॥
छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल ।
छोटो सो मेरो मदन गोपाल ॥
आगे आगे गैया पीछे पीछे ग्वाल ।
बीच में मेरो मदन गोपाल ॥
छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल ।
छोटो सो मेरो मदन गोपाल ...
4. गोविंद बोलो हरि गोपाल बोलो
गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो,
राधा रमण हरी गोविन्द बोलो,
गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो,
राधा रमण हरी गोविन्द बोलो,
गोविन्द बोलो हरी गोपाल बोलो,
राधा रमण हरी गोविन्द बोलो...
5. यशोमती मैया से बोले नंदलाला
यशोमती मैया से बोले नंदलाला भक्ति संगीत सुनना
राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला
बोली मुस्काती मैया ललन को बताया
काली अंधियरी आधी रात में तू आया
लाडला कंहैया मेरा काली कमली वाला
इसी लिए काला
बोली मुस्काती मैया सुन मेरे
प्यारे गोरी गोरी राधिका के नैन कजरारे
काले नैनों वाली ने ऐसा जादू डाला
इसी लिए काला...

Join Channel