W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026 Bhog List: दुर्लभ विभुवन संकष्टी चतुर्थी आज, नोट कर लें बप्पा की मनपसंद भोग लिस्ट और सटीक पूजा विधि

12:09 PM Jun 03, 2026 IST | Khushi Srivastava
vibhuvan sankashti chaturthi 2026 bhog list  दुर्लभ विभुवन संकष्टी चतुर्थी आज  नोट कर लें बप्पा की मनपसंद भोग लिस्ट और सटीक पूजा विधि
Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026 Bhog List (AI Generated)
Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026 Bhog List: अधिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को विभुवन संकष्टी कहते हैं। इस साल यह संकष्टी आज यानी 3 जून 2026 को मनाई जा रही है। हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी का बहुत बड़ा महत्व है, लेकिन विभुवन संकष्टी चतुर्थी तो और भी ज्यादा खास होती है। इस खास दिन भगवान गणेश के 'विभुवन' रूप की पूजा की जाती है। विधि-विधान और सच्चे मन से बप्पा की पूजा करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। माना जाता है कि इस शुभ दिन गणेश जी को उनका मनपसंद भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं और भक्त को मनचाहा आशीर्वाद देते हैं। अगर आप ये जानना चाहते हैं कि आज Ganesh Ji Ko Kya Bhog Lagaye, यहां पर कुछ खास भोग बताए गए हैं।

Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026 Bhog List: बप्पा को लगाएं इन चीजों का भोग

Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026 Bhog List
Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026 Bhog List (AI Generated)
  1. लड्डू: बप्पा को लड्डू बहुत पसंद हैं। संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को बूंदी या बेसन के लड्डू चढ़ाने से जीवन में मिठास घुलती है और घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।
  2. दूर्वा (हरी घास): गणेश जी की पूजा में दूर्वा यानी हरी घास चढ़ाना बहुत ही ज्यादा शुभ और फलदायी माना जाता है। धार्मिक नियमों के अनुसार, इस दिन बप्पा को पूरे नियम के साथ 21 दूर्वा एक साथ बांधकर चढ़ाने की पुरानी परंपरा है। ऐसा करने से घर के सारे क्लेश दूर होते हैं।
  3. मोदक: मोदक भगवान गणेश जी की सबसे पसंदीदा मिठाई मानी जाती है। इसके बिना उनकी पूजा अधूरी है। अगर आप इस दिन घर पर शुद्ध तरीके से बने हुए गुड़ और नारियल के मोदक बप्पा को चढ़ाते हैं, तो वे अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और अपनी कृपा बनाए रखते हैं।
  4. केला और नारियल: पूजा में बप्पा को ताजे फल चढ़ाना भी बहुत अच्छा माना जाता है। फलों में खासकर केला और पानी वाला नारियल भगवान गणेश जी को बहुत ज्यादा पसंद है। इसलिए इन्हें अपनी पूजा की थाली में जरूर शामिल करें।
  5. पान और सुपारी: हिंदू धर्म में संकष्टी चतुर्थी की पूजा तब तक पूरी नहीं मानी जाती, जब तक बप्पा को पान का पत्ता और सुपारी न चढ़ाई जाए। पूजा के आखिर में भगवान के सामने पान और सुपारी रखने से ही आपकी प्रार्थना पूरी मानी जाती है।

Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026 Puja Vidhi: ऐसे करें बप्पा की पूजा-अर्चना

Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026 Bhog List
Vibhuvan Sankashti Chaturthi 2026 Bhog List (AI Generated)
  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान गणेश के सामने हाथ जोड़कर व्रत रखने का संकल्प लें।
  • लकड़ी की एक छोटी चौकी पर लाल कपड़ा बिछाएं और उस पर गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर रखें।
  • भगवान को सिंदूर लगाएं, चावल चढ़ाएं और दूर्वा अर्पित करें।
  • शांति से बैठकर ‘ॐ गं गणपतये नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें।
  • गणेश जी के जन्म की कहानी या संकष्टी चतुर्थी व्रत कथा का पाठ जरूर करें।
  • रात में जब चंद्रमा निकल आए, तो एक लोटे में जल, थोड़ा दूध और चावल मिलाकर चांद को अर्घ्य दें।
  • इसके बाद गणेश जी की आरती करें और प्रसाद खाकर अपना व्रत खोलें।

Vibhuvan Sankashti Chaturthi Significance: विभुवन संकष्टी चतुर्थी का धार्मिक महत्व

विभुवन संकष्टी चतुर्थी भगवान श्री गणेश की असीम कृपा प्राप्त करने का सबसे खास अवसर माना जाता है। धार्मिक दृष्टिकोण से 'संकष्टी' का सीधा अर्थ है- कष्टों और संकटों को हरने वाली। माना जाता है कि इस पवित्र दिन पर पूरी श्रद्धा और विश्वास से व्रत रखने और बप्पा का पूजन करने से जीवन की सभी बड़ी से बड़ी परेशानियां, रुकावटें और बाधाएं खत्म होने लगती हैं।

Advertisement

अधिक मास में आने के कारण इस चतुर्थी का आध्यात्मिक महत्व कई गुना बढ़ जाता है। इस खास दिन बप्पा की आराधना करने से न केवल संकट दूर होते हैं, बल्कि जीवन में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और सफलता के नए मार्ग भी खुलते हैं।

Advertisement

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×