W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Yogini Ekadashi ke Upay: आषाढ़ मास की योगिनी एकादशी पर बन रहा शुभ संयोग, धन लाभ और खुशहाली के लिए करें ये 4 चमत्कारी उपाय

03:12 PM Jul 08, 2026 IST | Khushi Srivastava
yogini ekadashi ke upay  आषाढ़ मास की योगिनी एकादशी पर बन रहा शुभ संयोग  धन लाभ और खुशहाली के लिए करें ये 4 चमत्कारी उपाय
Yogini Ekadashi ke Upay (AI Generated)
हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का बहुत अधिक महत्व माना गया है। साल में कुल 24 एकादशी तिथियां आती हैं, हर एक एकादशी का अपना अलग महत्व होता है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली एकादशी को योगिनी एकादशी कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु की अराधना की जाती है। माना जाता है कि भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख, शांति और खुशहाली आती है और सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हिंदू एकादशी का व्रत रखने से 88 हजार ब्राह्मणों को खाना खिलाने जितना पुण्य मिलता है। जीवन में सुख-समृद्धि और शांति के लिए इस दिन कुछ विषेश उपाय भी किए जाते हैं। आइए, जानें इस बार योगिनी एकादशी कब है? साथ जानें, कि इस दिन कौन-कौन से उपाय करनेा शुभ माना जाता है।

योगिनी एकादशी कब है? (Yogini Ekadashi 2026)

Yogini Ekadashi ke Upay
Yogini Ekadashi ke Upay (AI Generated)

पंचांग के अनुसार, आषाढ़ महीने की एकादशी तिथि 9 जुलाई को शाम 7 बजकर 46 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 10 जुलाई को शाम 4 बजकर 52 मिनट पर खत्म होगी। उदयातिथि के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई, शुक्रवार को रखा जाएगा।

Advertisement

योगिनी एकादशी पर करें ये 4 चमत्कारी उपाय (Yogini Ekadashi ke Upay)

1. तुलसी से जुड़े उपाय

Tulsi Upay
Tulsi Upay (AI Generated)

हिंदू धर्म में तुलसी को लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है और उन्हें भगवान विष्णु की प्रिय भी कहा जाता है। इसलिए, योगिनी एकादशी के व्रत का पूरा लाभ पाने के लिए इस दिन तुलसी जी की विशेष पूजा जरूर करें। घर में सुख, समृद्धि और धन की कमी दूर करने के लिए तुलसी जी को पीला चंदन लगाएं और शुद्ध देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। पूजा संपन्न होने के बाद तुलसी जी के पौधे की परिक्रमा जरूर करें।

Advertisement

2. पान के पत्ते का उपाय

योगिनी एकादशी के दिन एक पान का पत्ता लें और उस पर पीले चंदन से 'ॐ विष्णवे नमः' लिख दें। फिर इस पत्ते को भगवान विष्णु के चरणों में चढ़ा दें। अगले दिन इस पत्ते को किसी पीले कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या पैसे रखने की जगह पर रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से पैसों की तंगी खत्म हो जाती है।

Advertisement

3. दीपक से जुड़े उपाय

Deepak
Deepak (Source: Social Media)

योगिनी एकादशी की रात को अपने घर के मेन गेट पर एक दीपक जलाएं। मान्यता है कि इस दीपक की रोशनी से घर में बुरी शक्तियां नहीं आतीं और घर में सुख, शांति और खुशहाली बनी रहती है। यह दीपक घर के लिए एक सुरक्षा कवच जैसा काम करता है। ज्योतिष शास्त्र के  अनुसार, इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना भी बहुत अच्छा होता है। इससे पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है, घर की निगेटिविटी दूर होती है और जीवन की परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं।

4. इन चीजों का दान

योगिनी एकादशी के दिन किसी जरूरतमंद को दान देना बहुत अच्छा माना जाता है। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और भगवान विष्णु की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अनाज या पैसे दान करें। इसके अलावा, इस दिन पीले रंग के कपड़े दान करना भी बहुत शुभ होता है। इस उपाय को करने से आपके जीवन की सभी मुश्किलें दूर हो जाएंगी और घर में कभी भी खाने-पीने या धन की कमी नहीं होगी।

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथियों, कहानियों या मान्यताओं पर आधारित है। पंजाब केसरी इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।
यह भी पढ़ें-Ashadh Gupta Navratri 2026: इस दिन से शुरू होंगे गुप्त नवरात्रि, मनोकामना पूर्ति के लिए ऐसे करें मां दुर्गा की पूजा; जानें घटस्थापना का मुहूर्त और 9 दिनों का पूरा कैलेंडर
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×