टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

UP : बहराइच में ट्रक और बस की भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत, 15 घायल

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और बस की भीषण टक्कर 6 लोगों की मौत, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

09:33 AM Nov 30, 2022 IST | Desk Team

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और बस की भीषण टक्कर 6 लोगों की मौत, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां ट्रक और बस की भीषण टक्कर 6 लोगों की मौत, जबकि 15 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
दरअसल, बहराइच-लखनऊ हाईवे पर बुधवार की सुबह जरवल रोड के घाघराघाट स्टेशन के पास जयपुर से बहराइच आ रही ईदगाह डिपो की बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का पीछे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल हैं।
हादसे की सूचना पर पहुंची जरवल पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं भीषण सड़क हादसे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र, एसपी केशव कुमार चौधरी समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
बहराइच के DM दिनेश चंद्र ने कहा कि लखनऊ की ओर से आ रही एक रोडवेज की बस और बहराइच की ओर से आ रही एक ट्रक में टक्कर हो गई। 6 लोगों की मृत्यु हुई है, 15 घायलों में से 4 की हालत गंभीर है। घटना के कारणों की जांच जारी है। प्रथम दृष्टि में प्रतीत हो रहा है ट्रक गलत साइड से आकर बस से टकराया है।
Advertisement
Advertisement
Next Article