W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Jammu Kashmir: कटरा में मां वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, पत्थरबाजी

Against Maa Vaishno Devi Ropeway : कटरा में माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग पत्थरबाजी भी कर रहे हैं।

09:21 AM Nov 25, 2024 IST | Ranjan Kumar

Against Maa Vaishno Devi Ropeway : कटरा में माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। लोग पत्थरबाजी भी कर रहे हैं।

jammu kashmir  कटरा में मां वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ उग्र प्रदर्शन  पत्थरबाजी
Advertisement

Katra Ropeway : जम्मू-कश्मीर के कटरा में माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना के खिलाफ लोग उग्र हो गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा पत्थरबाजी की जा रही है। बता दें, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा ताराकोट मार्ग से सांझी छत के बीच 12 किमी लंबे मार्ग पर 250 करोड़ रुपए से यात्री रोपवे परियोजना पास हुई है। इसको लागू करने की घोषणा के बाद दुकानदार, टट्टू और पालकी मालिक विरोध कर रहे हैं।

‘हम बेरोजगार हो जाएंगे’

विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि माता वैष्णो देवी रोपवे परियोजना लागू होने से हम बेरोजगार हो जाएंगे। अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने प्रस्ताव को तत्काल वापस लेने और परियोजना से प्रभावित होने वाले परिवारों के समुचित पुनर्वास की मांग की गई है।

क्या है परियोजना?

परियोजना के तहत वैष्णो देवी दरबार तक पहुंचने के लिए भक्तों को रोपवे की सुविधा दी जाएगी। इस फैसिलिटी की मदद से एक घंटे में भवन तक का सफर पूरा कर सकेंगे। ये प्रोजेक्ट 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है। करीब 1000 लोग रोपवे से सफर कर पाएंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×