Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Indian Air Force की शान हैं ये फाइटर जेट, जानें क्यों दुश्मन मान जाते है हार

03:03 PM Oct 08, 2023 IST | Gulshan Kumar Jha

अंग्रेजों के समय में स्थापित हुए रॉयल इंडियन एयरफोर्स की आज 91वां स्थापना मनाया जा रहा है। 8 अक्टूबर 1932 में बने रॉयल इंडियन एयरफोर्स में से रॉयल शब्द आजादी के बाद हटा दिया गया। आज की भारतीय वायु सेना दुनिया भर में तीसरी सबसे ताकतवर एयरफोर्स है। जिसके पास एक से बढ़ कर एक फाइटर जेट है। आज के दिन खास मौके मौके पर हम आपको भारतीय वायु सेना के उन खास और सबसे दमदार फाइटर जेट के बारे में बताने वाले है, जो अपने आप में खास है।

राफेल

Advertisement

सबसे पहले हम आपको भारतीय वायु सेना के शेर यानी कि राफेल के बारें में बताने वाले है। इस फाइटर जेट को भारत ने फ्रांस से खरीदा है। दुनिया के एडवांस्ड टेक्नोलॉजी वाले फाइटर प्लेन में से एक राफेल, हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमला करने में सबसे सफल माना जाता है।

सुखोई 30 MKI


सुखोई 30 MKI को भारतीय एयरफोर्स का बैकबोन भी कहा जाता है। इस फाइटर जेट को हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड ने रूस के साथ मिलकर बनाया है। जो भारत के जंगी बेड़े में सबसे खतरनाक माना जाता है। ये किसी भी मौसम में किसी भी ऑपरेशन को अंजाम दे सकता है।

मिराज 2000


इस फाइटर जेट को फ्रांस की कंपनी ने बनाया है। इस प्लेन का इस्तेमाल पाकिस्तान के खिलाफ 1999 में करगिल युद्द और 2019 में बालाकोट स्ट्राइक में किया गया था। इस प्लेन का लोहा पूरी दुनिया मानती है।

LAC तेजस


ये प्लेन भारत का पहला स्वदेशी फाइटर जेट है। दो सीटों वाला इस प्लेन को HAL ने बनाया है। आज ये अपनी सेवा एयरफोर्स को दे रहा है। ये जेट एक साथ 10 निशानों पर एक साथ हमला कर सकता है।

जगुआर


एक सीट वाला यह विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर हमला करने में माहिर ये प्लेन कई हिसाब से खास है। इसको एक ब्रिटिश और फ्रेंच कंपनी ने मिलकर बनाया है। ये कम ऊंचाई से भी उड़ान भर सकता है।

मिग 21 और मिग 29


ये दोनों ही फाइटर जेट काफी ही खास है। मिग 21 विमान भारतीय एयरफोर्स की सेवा में साल 2025 तक रहेंगे। अब इन विमानों की जगह तेजस प्लेन लेने वाले है। वहीं मिग 29 विमानों को अब अपग्रेड किया गया है। इस प्लेन की सबसे खास बात कि यह किसी भी एयरक्राफ्ट को जाम कर सकता है।

Advertisement
Next Article