Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

फिल्म कबीर सिंह ने दुसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर की ताबड़तोड़ कमाई , अब तक कमाए इतने करोड़

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट के अनुसार फिल्म कबीर सिंह ने शनिवार के दिन यानी रिलीज़ के दुसरे दिन 22.71 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म के दो दिन का कुल कलेक्शन 42.92 करोड़ हो चुका है।

08:24 AM Jun 23, 2019 IST | Ujjwal Jain

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट के अनुसार फिल्म कबीर सिंह ने शनिवार के दिन यानी रिलीज़ के दुसरे दिन 22.71 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म के दो दिन का कुल कलेक्शन 42.92 करोड़ हो चुका है।

साल 2017 में विजय देवरकोंडा की फिल्म अर्जुन रेड्डी साउथ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी और अब इसकी हिंदी रीमेक कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म कबीर सिंह जबरदस्त कमाई कर रही है। 
Advertisement
कबीर सिंह ना सिर्फ फैंस को बल्कि क्रिटिक को भी खूब पसंद आ रही है। शाहिद के अभिनय को लोगों ने खूब पसंद किया है वहीँ कियारा आडवाणी के साथ उनकी केमिस्ट्री भी जबरदस्त रही है। 
फिल्म कबीर सिंह ने अपनी रिलीज़ के ओपनिंग डे पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए करीब 20.21 का कलेक्शन किया था और दुसरे दिन दर्शकों की दीवानगी ने इस फिल्म के कलेक्शन को और बढ़ा दिया। 
फिल्म कबीर सिंह शाहिद कपूर के करियर की सबसे सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म भी बन गयी है और साथ ही इस साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म कबीर सिंह बन गयी है । पहले वीकेंड पर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के नए रिकॉर्ड खड़े कर सकती है। 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने शनिवार के दिन यानी रिलीज़ के दुसरे दिन  22.71 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म के दो दिन का कुल कलेक्शन 42.92 करोड़ हो चुका है। 
उम्मीद की जा रही है की रविवार के दिन फिल्म का कलेक्शन और अधिक बढ़ेगा और फिल्म पहले 3 दिनों में 70 करोड़ के करीब कमाई कर सकती है। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी के साथ साथ फिल्म की टीम इस सफलता से बेहद खुश है। 
फिल्म के लिए सबसे अच्छी बात ये है की फिल्म युवा फैंस को बेहद पसंद आ रही है और फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी खूब फायदा होने वाला है। फिल्म के निर्देशक संदीप वांगा ने इस फिल्म को पहले ही शाहिद कपूर के करियर का माइलस्टोन बता दिया था।

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की बेटी सुहाना का दोस्त के साथ पोल डांस हुआ जमकर वायरल

Advertisement
Next Article