टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

शादी में हवाई फायर, स्टेज पर उड़ाई नोटों की गड्डियां...हरियाणा के किक बॉक्सर और उनकी पत्नी पर FIR दर्ज

04:13 PM Nov 19, 2025 IST | Bhawana Rawat

FIR Against Haryana Kickboxer: हरियाणा के किक बॉक्सर साहिल भारद्वाज और उनकी पत्नी एक विवाद में फंस गए। दरअसल दोनों ने अपनी शादी में स्टेज से हवाई फायरिंग की थी। फायरिंग कर जश्न मनाने का वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ पुलिस ने साहिल और उनकी नवविवाहित पत्नी अन्नू रानी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अनु इंटरनेशनल जेवलिन थ्रोअर है, कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं। सरकार ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भी किया हुआ है।

आज है दोनों का रिसेप्शन

Advertisement
साहिल और अन्नू (Image- Social Media)

साहिल और अन्नू की मंगलवार रात को मेरठ के एक मैरिज पैलेस में शादी हुई। यहां साहिल ने स्टेज पर अनु का हाथ पकड़कर राइफल से 2 बार हवाई फायर किए। इसके अलावा, वरमाला के दौरान 10-10 के करंसी नोटों की दो गड्डियां अनु के ऊपर से फेरकर उड़ाईं। आज रोहतक में दोनों की रिसेप्शन पार्टी है।

FIR Against Haryana Kickboxer: साहिल और अन्नू के खिलाफ FIR दर्ज

मेरठ के SSP विपिन ताडा ने बताया कि सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो के आधार पर साहिल और अन्नू के खिलाफ सरधना थाने में आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत FIR दर्ज की गई है। इस मामले में अगर दोनों दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें कम से कम तीन साल की सजा हो सकती है।

Harayana News: दोनों हैं नेशनल चैंपियन

दोनों हैं नेशनल चैंपियन (Image- Social Media)

साहिल मूल रूप से रोहतक जिले के सांपला कस्बे के रहने वाले हैं और इस समय रोहतक शहर की जनता कॉलोनी में रहते हैं। साहिल किक बॉक्सर हैं और 4 बार के नेशनल चैंपियन हैं। उसने जुलाई 2025 में छत्तीसगढ़ में हुई नेशनल चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

वहीं साहिल की पत्नी अन्नू दो बार ओलंपिक खेलों में हिस्सा ले चुकी हैं। उन्होंने एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता है। अन्नू 2019 की विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला जैवलिन थ्रोअर बनीं थीं। उन्होंने 2022 में ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। अनु कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के लिए मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं। एशियाई खेल 2023 में अन्नू ने स्वर्ण पदक जीता था।

यह भी पढ़ें: नौगजा पीर पर चला प्रशासन का ‘पीला पंजा’, अवैध कब्जे पर PMDA विभाग की बड़ी कार्रवाई

Advertisement
Next Article