मॉडल मनोज पाटिल के खुदकुशी के प्रयास के बाद अभिनेता साहिल खान के विरूद्ध FIR दर्ज
पूर्व मिस्टर इंडिया प्रतिस्पर्धा के विजेता एवं मॉडल मनोज पाटिल द्वारा कथित रूप से खुदकुशी का प्रयास करने के अगले दिन शुक्रवार को उपनगरीय ओशिवारा पुलिस ने अभिनेता साहिल खान के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
02:00 AM Sep 18, 2021 IST | Shera Rajput
पूर्व मिस्टर इंडिया प्रतिस्पर्धा के विजेता एवं मॉडल मनोज पाटिल द्वारा कथित रूप से खुदकुशी का प्रयास करने के अगले दिन शुक्रवार को उपनगरीय ओशिवारा पुलिस ने अभिनेता साहिल खान के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
खान ने पाटिल के परिवार द्वारा लगाये गये आरोपों से इनकार किया है। पाटिल ने बृहस्पतिवार को कथित रूप से नींद की गोलियां खा ली थीं और एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।
बॉडीबिल्डर से मॉडलिंग की दुनिया में आये पाटिल (29) ने कुछ दिन पहले ओशिवारा पुलिस को पत्र भेजकर उन्हें सोशल मीडिया पर कथित रूप से बदनाम करने को लेकर साहिल खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
पुलिस ने कहा कि खान एवं तीन अन्य के विरूद्ध आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने को लेकर मामला दर्ज किया गया है लेकिन अभी कोई गिरफ्तारी नहीं की गयी है। मामले की जांच चल रही है।
Advertisement
Advertisement