W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कनिका कपूर के खिलाफ FIR दर्ज

कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के खिलाफ लापरवाही के आरोप में लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

12:08 AM Mar 21, 2020 IST | Shera Rajput

कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के खिलाफ लापरवाही के आरोप में लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

कनिका कपूर के खिलाफ fir दर्ज
कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर के खिलाफ लापरवाही के आरोप में लखनऊ के सरोजनी नगर थाने में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज किया गया। 
लखनऊ के पुलिस आयुक्त सुजीत पांडे ने बताया कि कनिका के खिलाफ खतरनाक बीमारी फैलाने की संभावना वाली हरकत करने के मुख्य आरोप में भारतीय दंड विधान की धारा 269, 270 और 188 के तहत सरोजिनी नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
उन्होंने बताया कि यह मुकदमा लखनऊ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तहरीर पर दर्ज किया गया है।  
कनिका के खिलाफ हजरतगंज और गोमती नगर थानों में दो और मुकदमे दर्ज हो सकते हैं। 
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×