Fire Sparks in Indigo Flight : बाल-बाल बचे यात्री, टेक ऑफ के दौरान इंडिगो की फ्लाइट में लगी आग
दिल्ली एयरपोर्ट पर बीती रात इंडिगो की फ्लाइट बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट 6E2131 में कल रात टेक ऑफ के दौरान आग लग गई।
10:18 AM Oct 29, 2022 IST | Desk Team
दिल्ली एयरपोर्ट पर बीती रात इंडिगो की फ्लाइट बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई। दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट 6E2131 में कल रात टेक ऑफ के दौरान आग लग गई। फ्लाइट के इंजन में आग लगने का पता चलते ही पायलट ने फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करा दी और उसमें सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया।
Advertisement
टेक ऑफ करते ही उठी चिंगारी
जानकारी के मुताबिक, आईजीआईए कंट्रोल रूम को शुक्रवार रात 10.08 मिनट पर दिल्ली से बेंगलुरू जा रही इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E2131 के इंजन में आग लगने की सूचना मिली। इस फ्लाइट में 7 क्रू मेंबर्स समेत कुल 184 लोग सवार थे। टेक ऑफ करते ही फ्लाइट के इंजन में आग लग गई। इसके बाद तुरंत फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई।
वहीं आग की घटना से फ्लाइट में बैठे यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना पर एयरलाइन ने कहा कि सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सेफ हैं। एयरलाइन ने बताया कि फ्लाइट ऑपरेशन के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की जा रही है। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए हमें खेद है।
Advertisement
जारी बयान में एयरलाइन ने कहा है कि टेक्निकल खराबी की वजह से विमान को रोकना पड़ गया था। अभी के लिए एयरलाइन द्वारा यात्रियों के लिए एक दूसरे विमान का इंतजाम किया जा रहा है। इंडिगो ने इस घटना के लिए यात्रियों से माफी मांग ली है।
पहले भी हो चुकी हैं कई इमरजेंसी लैंडिंग
गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से कई फ्लाइट्स में गड़बड़ियों के चलते उनकी इमरजेंसी लैंडिंग कराये जानें के मामले सामने आ चुके है। गड़बड़ी के सबसे ज्यादा मामले स्पाइसजेट की फ्लाइट्स में सामने आए। इंडिगो और एयर इंडिया के विमानों में भी तकनीकी खामिया देखने को मिली हैं।
Advertisement