सऊदी शहर में तेल डिपो में लगी आग , हूती विद्रोहियों ने हमले की ली जिम्मेदारी
सऊदी अरब के शहर जेद्दा में ‘फार्मूला-वन रेस’ से पहले एक तेल डिपो में भीषण आग लग गई है। यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
06:39 AM Mar 26, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
सऊदी अरब के शहर जेद्दा में ‘फार्मूला-वन रेस’ से पहले एक तेल डिपो में भीषण आग लग गई है। यमन के हूती विद्रोहियों ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।
Advertisement
आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी और सरकारी मीडिया ने इस घटना की तुरंत पुष्टि नहीं की। हालांकि, यह घटना जेद्दा तेल डिपो पर इसी तरह के हमले के कुछ दिनों बाद हुई है।
Advertisement
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा संचालित ‘अल-मसीरा’ उपग्रह समाचार चैनल की खबर के अनुसार हमले के बारे में अधिक विवरण बाद में जारी किया जाएगा।
Advertisement

Join Channel