Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ठाणे के प्राइम क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में लगी आग, 4 की मौत, 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकला गया

मुंब्रा शहर के कौसा स्थित प्राइम क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में बुधवार सुबह-सुबह आग लगने से एक वरिष्ठ नागरिक सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

08:38 AM Apr 28, 2021 IST | Desk Team

मुंब्रा शहर के कौसा स्थित प्राइम क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में बुधवार सुबह-सुबह आग लगने से एक वरिष्ठ नागरिक सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।

मुंब्रा शहर के कौसा स्थित प्राइम क्रिटिकेयर हॉस्पिटल में बुधवार सुबह-सुबह आग लगने से एक वरिष्ठ नागरिक सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है।ठाणे पुलिस और फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न वाडरें में से 20 से अधिक रोगियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।
Advertisement
आवास मंत्री डॉ. जितेंद्र अवध ने घटनास्थल का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने कहा, “आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं लग पाया है। पुलिस और स्थानीय नगर निगम जल्द ही इसकी जानकारी देंगे।”
तड़के तीन बजे अस्पताल में लगी इस आग पर काबू पाने के लिए कम से कम आठ फायर टेंडर्स को काम पर लगाया गया था, जिसे भोर होते-होते बुझा लिया गया।मृतकों की पहचान यास्मीन जेड. सैय्यद (46), नवाब एम. शेख (47), हलिमा बी. सलमानी (70) और सोनवणे के रूप में हुई है।

देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाया आरोप, बोले- कोरोना से हुई मौत संबंधी आंकड़ा छुपा रही है सरकार

Advertisement
Next Article