Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में गोलीबारी में 7 लोगों की मौत, कई घायल

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में छह अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल हो गए।

10:25 AM Nov 03, 2020 IST | Desk Team

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में छह अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल हो गए।

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में छह अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई और एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल हो गए। मीडिया ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ऑस्ट्रिया के गृह मंत्री कार्ल नेहमर ने बताया कि सोमवार शाम को हुई गोलीबारी की घटनाएं आतंकवादी हमला मालूम पड़ती है। 
Advertisement
मंत्री ने ऑस्ट्रियन ब्रॉडकास्टर ओआरएफ से कहा, हमला अभी भी जारी है। स्थानीय मीडिया ने बताया कि हमले में कम से कम सात लोग मारे गए हैं। वियाना पुलिस ने ट्विटर पर कहा कि कई लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार, डनप्लाट्ज के पास गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 
एक निजी ब्रॉडकास्टर ओई 24 द्वारा प्रसारित वीडियो में एक नकाबपोश हमलावर को दिखाया गया जिसने कम से कम दो शॉट फायर किए। एक अन्य वीडियो में एक रेस्तरां के बाहर खूनी मंजर दिखाई दिया। वियना में यहूदी समुदाय के प्रेसीडेंट ऑस्कर डॉयच ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि अभी स्पष्ट नहीं है कि हमलावरों ने यहूदी धार्मिक स्थल को निशाना बनाया है या नहीं है। 
Advertisement
Next Article