टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

फ्रांस में मस्जिद के सामने हुई गोलीबारी, आठ घायल

NULL

11:26 AM Jul 03, 2017 IST | Desk Team

NULL

मार्सिले : फ्रांस के दक्षिण पूर्व में स्थित एविग्नन शहर में एक मस्जिद के सामने हुई गोलीबारी में एक लड़की सहित आठ लोग मामूली रूप से घायल हो गए। अभियोजन कार्यालय ने यह जानकारी दी और इसके आतंकी घटना होने की संभावना से इनकार किया।

Advertisement

घटना रात साढ़े दस बजे की
उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी के अनुसार रात करीब साढ़े दस बजे कम से कम दो लोग मस्जिद के पास एक कार से उतरे और उन्होंने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इनमें से एक ने शॉट गन से गोली चलाई। उन्होंने बताया कि किसी को भी जान का खतरा नहीं है।
अभियोजन कार्यालय ने इसके आतंकी घटना होने की संभावना को नकारते हुए कहा, ”हमें जो पता है, उसके अनुसार मस्जिद को निशाना नहीं बनाया गया। तथ्य यह है कि धार्मिक संस्थान के मार्ग पर हुई घटना का उससे कोई संबंध नहीं है।”

मामले की जांच शुरू
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे और सभी ने नकाब पहन रखा था। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दक्षिण पूर्वी पेरिस की क्रेटियल मस्जिद के बाहर गुरूवार को एक व्यक्ति के नामाजियों पर कार चढ़ाने की कोशिश करने की घटना के कुछ दिन बाद गोलीबारी की यह घटना हुई है।

Advertisement
Next Article