W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Punjab में चली ताबड़तोड़ गोलियां, गैंगस्टर जग्गू की मां पर हुई फायरिंग

09:24 AM Jun 27, 2025 IST | Himanshu Negi
punjab में चली ताबड़तोड़ गोलियां  गैंगस्टर जग्गू की मां पर हुई फायरिंग
punjab

Punjab में देर रात ताबड़तोड़ गोलियां और गैंगवार की घटना सामने आई है। बता दे कि पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के परिवार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई है। भगवानपुरिया की मां और उनके साथ करणवीर अपनी गाड़ी से पंजाब में दूसरे स्थान पर जा रहे थे तभी बाइक सवार ने उनकी गाड़ी रोककर ताबड़तोड़ गालियां चला दी जिसमें भगवानपुरिया की मां हरजीत गंभीर रुप से घायल हो गई थी और उनके साथ मौजूद करणवीर की मौके पर मौत हो गई थी। हरजीत को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इस दौरान उनकी मौत हो गई।

Advertisement

डॉक्टर ने मृत घोषित किया

ताबड़तोड़ गोलियां चलाने के बाद हरजीत सिंह और करणवीर को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टर ने दोनों कों मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने इस घटना की छानबीन शुरू कर दी है साथ ही घटनास्थल से CCTV फुटेज भी निकाल ली है। पुलिस के अनुसार यह घटना गैंगवार हो सकती है क्योंकि जग्गू भगवानपुरिया पंजाब का कुख्यात गैंगस्टर है। हरजीत कौर जग्गू की मां है और वह भगवानपुर निवासी है।

Advertisement

हमलावर फरार

इस गोलीकांड में 3 अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थी वह अभी फरार है। डीएएसपी परमवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गोलिंया चलाने के बाद आरोपी फरार है। तीनों आरोपीयों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी गई है। CCTV फुटेज खंगाले जा रहे है और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच भी शुरू कर दी है।

Advertisement

जग्गू भगवानपुरिया कुख्यात गैंगस्टर

पंजाब में कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया पर लगभग 128 केस लगे हुए है। यह सभी केस हत्या, ड्रग्स तस्करी और गैंगवार से जुड़े हुए है। बता दें कि जग्गू भगवानपुरिया का नेटवर्क सिर्फ पंजाब तक ही नहीं ब्लकि विदेशों में भी है। जग्गू भगवानपुरिया बठिंडा की हाई सिक्योरटी जेल में बंद है लेकिन जेल से भी वह कई वारदात को अंजाम दिया है।

Also Read: Punjab: बिक्रम सिंह मजीठिया की गिरफ्तारी के बाद कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन

Advertisement
Author Image

Himanshu Negi

View all posts

Advertisement
Advertisement
×