Clark Atlanta University Firing : अटलांटा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के बाहर फायरिंग , 3 छात्रों समेत 4 लोग घायल
क्लार्क अटलांटा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के बाहर रविवार तड़के हुई गोलीबारी में तीन छात्रों समेत चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
01:46 AM Oct 17, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
क्लार्क अटलांटा विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के बाहर रविवार तड़के हुई गोलीबारी में तीन छात्रों समेत चार लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Advertisement
अटलांटा पुलिस ने कहा कि लोगों का एक बड़ा समूह अटलांटा यूनिवर्सिटी सेंटर की रॉबर्ट डब्ल्यू वुड्रूफ लाइब्रेरी के पास सुबह करीब 12:30 बजे डीजे सुन रहा था, तभी इलाके में गश्त कर रहे अधिकारियों को गोलियों की आवाज सुनाई दी।
क्लार्क अटलांटा विश्वविद्यालय ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि तीन छात्र और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गए। गोलियां एक वाहन से चलाई गईं।
Advertisement
Advertisement