टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

लिटिल क्रिएटर्स प्ले स्कूल का प्रथम वार्षिकोत्सव संपन्न

वार्षिकोत्सव का उदघाटन उद्योग मंत्री श्याम रजक ने एवं सहाकरिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने किया।

04:54 PM Dec 22, 2019 IST | Desk Team

वार्षिकोत्सव का उदघाटन उद्योग मंत्री श्याम रजक ने एवं सहाकरिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने किया।

पटना : लिटिल क्रिएटर्स प्ले स्कूल, राजा बाजार द्वारा प्रथम वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव का उदघाटन उद्योग मंत्री श्याम रजक ने एवं सहाकरिता मंत्री राणा रणधीर सिंह ने किया। इस अवसर पर बांकीपुर विधायक नितीन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया, जदयू प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद भी शामिल हुए। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुती दी गयी। लिटिल क्रिएटर्स प्ले स्कूल की निदेशिका सोनी सिंह एवं चेयरमैन कुंवर किशोर ङ्क्षसह ने आगत अतिथियों का अभिनंदन करते हुए गणमान्य व्यक्तियों एवं अभिभावकों के प्रति अपना आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कल्याण संगठन के अध्यक्ष शबरूद्दीन अहमद, अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के सचिव वीरेन्द्र दांगी, जदयू के राष्ट्रीय सचिव राज गुप्ता, दीघा जदयू प्रभारी नागेन्द्र कुमार, पटना नगर निगम वार्षद-5 के पार्षद दीप रानी खान, पानपति देवी, पूर्व पार्षद हेमलता वर्मा, मोहम्मद एजाज अहमद,  कंचन कुमार समेत अन्य स्कूली शिक्षकगण, अभिभावकगण उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement
Next Article