W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीका वायरस का पहला मामला आया सामने

महाराष्ट्र में जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला पुणे जिले में सामने आया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी और लोगों से नहीं घबराने की अपील भी की।

12:39 AM Aug 01, 2021 IST | Shera Rajput

महाराष्ट्र में जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला पुणे जिले में सामने आया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी और लोगों से नहीं घबराने की अपील भी की।

महाराष्ट्र के पुणे जिले में जीका वायरस का पहला मामला आया सामने
महाराष्ट्र में जीका वायरस संक्रमण का पहला मामला पुणे जिले में सामने आया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी और लोगों से नहीं घबराने की अपील भी की।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि संक्रमित पायी गई महिला मरीज पूरी तरह से ठीक हो गई है।
विभाग ने एक बयान में कहा, ‘‘उसे और उसके परिवार के सदस्यों में कोई लक्षण नहीं हैं।’’
बयान के अनुसार पुरंदर तहसील के बेलसर गांव निवासी 50 वर्षीय महिला की शुक्रवार को जांच रिपोर्ट मिली थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जीका संक्रमण के अलावा वह चिकनगुनिया से भी पीड़ित थी।
बयान में कहा गया है कि एक सरकारी चिकित्सा दल ने शनिवार को गांव का दौरा किया और सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों से मुलाकात करके उन्हें रोकथाम उपायों के बारे में निर्देश दिया।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×