Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पहले कांग्रेस ने अब भाजपा ने प्रदेश का किया बंटाधार: दिग्विजय चौटाला

NULL

11:49 AM Sep 23, 2017 IST | Desk Team

NULL

रोहतक: इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पहले तो पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने दस साल तक जमकर कर प्रदेश में लूट मचाई और अब भाजपा भी प्रदेश का बंटाधार करने में पीछे नहीं है। साढे तीन साल के शासनकाल के दौरान भाजपा पूरी तरह से फेल साबित हुई है और कोई भी वर्ग सरकार की नीतियों से खुश नहीं है। उन्होंने कहा कि चाहे जाट आरक्षण हिंसा हो या फिर बाबा राम रहीम मामले को लेकर पंचकुला में हुई हो हिंसा, इसके लिए सीधे सीधे भाजपा सरकार जिम्मेदार है।

आज तक हरियाणा के इतिहास में किसी भी आंदोलन में इतनी बड़ी संख्या में लोग नहीं मरे थे, जितने की भाजपा के साढे तीन साल के शासनकाल में मरे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। शुक्रवार को दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव सुनारिया, बालंद, रिटौली, सुढाना, काहनौर, निगाना, पिलाना और गुढाण का दौरा किया और 25 सिंतबर को भिवानी में होने वाली ताऊ देवीलाल की जयंती के अवसर पर संकल्प दिवस रैली का न्यौता दिया।

जनसभा को संबोधित करते हुए इनसो राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश का किसान सबसे बडी मुश्बित से गुजर रहा है, न तो किसानों को फसल का लागत मूल्य मिल रहा है और न ही कोई सुविधा। यहां तक कि सरकार ने किसान यंत्रों को भी जीएसटी के दायरे में ला दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के वक्त भाजपा ने स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू करने का वायदा किया था, लेकिन अब सरकार इस वायदे से मुकर रही है।

चौटाला ने कहा कि आज प्रदेश में सरकार की नीतियों से हर वर्ग परेशान है और चुनाव का इंतजार कर रहा है। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सतीश नांदल, हल्का अध्यक्ष डॉ. नफे सिंह लाहली, सरिता नारायण, उमेश देवी, कृष्ण कौशिक, रवेन्द्र बखेता, युवा प्रधान रविन्द्र सांगवान, बलराज भाली, जेपी भाली, रामचन्द्र भालौठ, अनिल ढाका, दलेल ढाका, विनोद खुंडिया, रामचन्द्र काहनौर, जोगेन्द्र बालंद, श्रीभगवान रिटौली, राजेश वाल्मीकि, राजू, बिजल, नवीन, दीपक प्रमुख रूप से शामिल रहे।

(मनमोहन कथूरिया)

Advertisement
Advertisement
Next Article