W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

कर्नाटक में साउथ अफ्रीका वैरियंट का पहला कोरोना केस मिला, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप का पहला मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अपने बुलेटिन में यह जानकारी दी।

06:34 AM Mar 11, 2021 IST | Shera Rajput

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप का पहला मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अपने बुलेटिन में यह जानकारी दी।

कर्नाटक में साउथ अफ्रीका वैरियंट का पहला कोरोना केस मिला  स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के दक्षिण अफ्रीकी स्वरूप का पहला मामला सामने आया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को अपने बुलेटिन में यह जानकारी दी। 
हालांकि विभाग ने इस मामले की विस्तृत जानकारी नहीं दी है। 
राज्य में कोरोना वायरस के ब्रिटिश स्वरूप से अब तक 29 लोग संक्रमित पाए जा चुके हैं। 
बुलेटिन के अनुसार ब्रिटेन से लौटे 64 लोग और उनके संपर्क में आए 26 लोग आरटी-पीसीआर जांच (कोविड के मौजूदा स्वरूप) में वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। 
कर्नाटक में दस मार्च की शाम तक कुल 9,56,801 लोग वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 12,379 लोगों की मौत हो चुकी है। 9,36,947 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है। 
राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 7,456 है।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×