W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में पहला हृदय-फेफड़ा प्रतिरोपण

01:48 PM May 15, 2024 IST | Yogita Tyagi
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में पहला हृदय फेफड़ा प्रतिरोपण
Advertisement

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को एक युवा मरीज में एक ही दानकर्ता से प्राप्त दो अंगों- हृदय और फेफड़े का प्रतिरोपण किया गया। इन अंगों के दानकर्ता मरीज को कोलकाता में सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया गया था। चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि दिमागी रूप से मृत मरीज के हृदय, फेफड़े, दो किडनी और एक लीवर को चार अलग अलग मरीजों में प्रत्यारोपित किया गया।

  • एक ही दानकर्ता से प्राप्त दो अंगों- हृदय और फेफड़े का प्रतिरोपण किया गया
  • इन अंगों के दानकर्ता मरीज को दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया गया था
  • युवा मरीज को दोनों अंगों का जटिल प्रत्यारोपण सोमवार देर शाम शुरू हुआ

डॉक्टर्स की एक टीम ने अंग प्रतिरोपण ऑपरेशन किया

सूत्रों ने बताया कि पेशे से किसान अरुण कुमार कोले (52) का अस्पताल में इलाज चल रहा था और उसे रविवार की रात दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया गया। एक डॉक्टर ने कहा, युवा मरीज को दोनों अंगों का जटिल प्रत्यारोपण सोमवार देर शाम शुरू हुआ। SSKM अस्पताल में डॉक्टरों की एक टीम ने अंग प्रतिरोपण आपरेशन किया जो आज सुबह जाकर खत्म हुआ। इसके बाद उसे निगरानी में रखा गया है। यह प्रतिरोपण एसएसकेएम अस्पताल के स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान में हुआ।

दिमागी रूप से मृत घोषित

कोले 10 मई को एक स्कूटर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद उन्हें SSKM अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। कोले के दामाद सत्यजीत मंडल ने मंगलवार शाम बताया, 'मेरे ससुर की 11 मई को मस्तिष्क की सर्जरी हुई, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उन्हें रविवार को दिमागी रूप से मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद हम उनके अंगों को दान करने पर राजी हो गए, ताकि वह किसी अन्य व्यक्ति के रूप में जीवित रहें। चिकित्सकों ने कहा कि SSKM अस्पताल में इलाज करा रही एक 28 वर्षीय महिला और अलीपुर के कमांड अस्पताल में भर्ती 32 वर्षीय एक अन्य महिला को कोले की एक-एक किडनी प्रतिरोपित की गई। एक महिला जिसकी उम्र 51 साल थी, उसे उनका लीवर प्रत्यारोपित किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×