W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

पहला प्यार भुलाए नहीं भूलता, पत्नी ने किया ऐसा कांड, पति ने कराई BF से शादी, हमेशा के लिए विदा

आम तौर पर कहा जाता है पहले प्यार को भुला पाना आसान नहीं होता है, ऐसा ही कुछ देखने को मिला बिहार के सारण जिला में जहां, विवाहित महिला शादी के बाद भी अपने पहले प्रेमी को भूल नहीं पाई।

11:54 AM Nov 23, 2022 IST | Desk Team

आम तौर पर कहा जाता है पहले प्यार को भुला पाना आसान नहीं होता है, ऐसा ही कुछ देखने को मिला बिहार के सारण जिला में जहां, विवाहित महिला शादी के बाद भी अपने पहले प्रेमी को भूल नहीं पाई।

पहला प्यार भुलाए नहीं भूलता  पत्नी ने किया ऐसा कांड  पति ने कराई bf से शादी  हमेशा के लिए विदा
आम तौर पर कहा जाता है पहले प्यार को भुला पाना आसान नहीं होता है, ऐसा ही कुछ देखने को मिला बिहार के सारण जिला में जहां, विवाहित महिला शादी के बाद भी अपने पहले प्रेमी को भूल नहीं पाई। जब प्रेमी उसके पति के गांव पहुंचा तो, पति की रजामंदी से महिला और उसके पुराने प्रेमी की शादी करा दी गई। 
प्रेमिका को लेने उसके ससुराल पहुंचा प्रेमी 
बिहार के मिर्जापुर निवासी 22 वर्षीय विश्वजीत भगत को पटना के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव की आरती से प्यार हो गया था. दोनों ने 30 अक्टूबर 2022 को शादी कर ली। दोनों साथ रहने लगे। इसी दौरान मोकामा थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी अभिराज (24 वर्ष) अपनी प्रेमिका को लेने उसके ससुराल पहुंचा गया। ये था लड़की का पहला बॉयफ्रेंड है। 
पति की सहमति से दोनों की शादी 
अभिराज अपनी प्रेमिका के माता-पिता के साथ उसके गांव पहुंचा था। रविवार रात 11 बजे आरती और अभिराज के बीच फोन पर लंबी बातचीत हुई और घर से भाग गए। कुछ ही देर में घरवालों ने तलाश शुरू की तो आरती को उसके प्रेमी के साथ पकड़ लिया गया। गांव के लोगों ने बैठकर बात की और इसके बाद पति की सहमति से दोनों की शादी करा दी गई। प्रेमी को माता-पिता के सामने प्रेमी के हवाले कर दिया गया। 
पत्नी ने अपने पहले प्रेमी से शादी 
बताया जा रहा है कि, जब गांव वालों को बच्ची का पक्ष पता चला तो उसने मां पर आरोप लगा दिया। कहा कि मिर्जापुर में उसकी शादी से उसकी मां संतुष्ट नहीं है। उधर, गांव वालों ने पहले लड़की को समझाया था, लेकिन पति ने कहा कि एक बार वह घर की दहलीज पार कर ले तो बेहतर होगा कि वह जाकर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ले। इसके बाद पत्नी ने अपने पहले प्रेमी से शादी कर ली ।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×