Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Jammu में हुई सीजन की पहली बर्फबारी, कश्मीर का भी मौसम हुआ सुहाना

Snowfall in J&K : जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी है। डोडा के भद्रवाह में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इससे दो महीने से चल रहे शुष्क मौसम से राहत मिली है।

04:33 AM Nov 25, 2024 IST | Ranjan Kumar

Snowfall in J&K : जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी जारी है। डोडा के भद्रवाह में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। इससे दो महीने से चल रहे शुष्क मौसम से राहत मिली है।

Jammu and Kashmir Weather : जम्मू में बर्फबारी शुरू हो गई है। इससे पर्यटकों के चेहरे पर मुस्कान आ गई है। डोडा जिले में सुरम्य भद्रवाह की पहाड़ियों पर शनिवार रात को मौसम की पहली बर्फबारी हुई। इससे इस क्षेत्र में दो महीनों से चल रहे शुष्क मौसम से राहत मिली। ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से पर्यटकों और किसानों के चेहरे खिल उठे। राजौरी, पुंछ, रामबन और किश्तवाड़ समेत जम्मू संभाग के कई ऊंचे पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फबारी हुई है।

ट्रैफिक बंद किया गया

दक्षिण कश्मीर के शोपियां को जम्मू के पुंछ और राजौरी जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड के पीर की गली में भारी हिमपात हुआ। इससे यातायात बंद कर दिया गया। हालांकि, शाम तक बर्फ हटाया गया और यातायात बहाल कर दिया गया। उधर, बर्फ से फिसलन की वजह से सोनमर्ग-कारगिल मार्ग और गुरेज-बांदीपोरा मार्ग बंद है। किश्तवाड़-अनंतनाग मार्ग भी सिंथन टॉप में बर्फबारी से बंद हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। 30 नवंबर की रात से एक दिसंबर की दोपहर तक हल्की बारिश की संभावना है। पांच दिसंबर तक मौसम शुष्क और ठंडा ही रहेगा।

गुलमर्ग समेत कश्मीर के ज्यादातर ऊंचे इलाकों में भी बर्फबारी

पर्यटन स्थल गुलमर्ग समेत कश्मीर के अधिकतर ऊंचे क्षेत्रों में रविवार की रात बर्फबारी हुई। मौसम विभाग ने बताया कि गुलमर्ग में शनिवार की शाम से ही बर्फबारी शुरू हुई थी। कुपवाड़ा के मच्छल एवं करनाह और बांदीपोरा के तुलैल में भी बर्फबारी हुई। श्रीनगर और बड़गाम के कुछ हिस्सों समेत कश्मीर के मैदानी इलाकों में हल्की वर्षा भी हुई। मचेल के ऊपरी पहाड़ों पर भी बर्फबारी हुई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article