For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

First Woman Fighter Pilot: मोहना सिंह बनीं एलसीए Tejas की पहली महिला Fighter पायलट

02:44 AM Sep 18, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat
first woman fighter pilot  मोहना सिंह बनीं एलसीए tejas की पहली महिला fighter पायलट

First Woman Fighter Pilot: भारतीय वायुसेना की स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मोहना सिंह भारत के स्वदेशी एलसीए तेजस को उड़ाने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई है। वह 18 फ्लाइंग बुलेट्स स्क्वाड्रन में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं। वह देश की पहली महिला लड़ाकू पायलटों में से एक हैं। मोहना आठ साल पहले फाइटर स्ट्रीम में शामिल हुई थी।

देश की पहली महिला फाइटर पायलट

ऑफिसर मोहना सिंह 'मेड इन इंडिया' के तहत जोधपुर में हाल ही में हुए अभ्यास 'तरंग शक्ति' का हिस्सा थीं, जहां वह तीनों सेनाओं के तीन उप प्रमुखों की ऐतिहासिक उड़ान का हिस्सा थीं। आपको बता दें कि स्क्वाड्रन लीडर मोहना सिंह उन तीन महिलाओं के पहले ग्रुप का हिस्सा थीं, जो इंडियन एयर फोर्स में फाइटर पायलट बनीं। उनके अलावा स्क्वाड्रन लीडर भावना कंठ और स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी इस ग्रुप में शामिल थीं, जो अब पश्चिमी रेगिस्तान में Su-30 MKI फाइटर जेट उड़ा रही हैं।

इससे पहले मिग-21 उड़ा रही थी मोहना

अभी तक मोहना मिग-21 उड़ा रही थीं। हाल ही में उन्हें पाकिस्तान की सीमा के साथ गुजरात सेक्टर में नलिया हवाई अड्डे पर तैनात एलसीए स्क्वाड्रन में तैनात किया गया था। ऐतिहासिक उड़ान के दौरान स्क्वाड्रन लीडर मोहना को एलसीए तेजस फाइटर जेट में उड़ान पर सेना और नौसेना के उप प्रमुखों को निर्देश देते और उन्हें इसके लिए तैयार होने में मदद करते देखा जा सकता था। सरकार द्वारा 2016 में महिलाओं के लिए फाइटर स्ट्रीम खोलने के बाद IAF में लगभग 20 महिला फाइटर पायलट हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×