इस देश के नालों में तैरती है मछलियां, एक्वेरियम जैसा सुन्दर है नज़ारा, देखें तस्वीरें...
आप सोशल मीडिया पर तरह-तरह के वीडियो देखते होंगे और कभी-कभी आपको वहां ऐसी चीजें भी सीखने को मिलेंगी जो आप पहले नहीं जानते होंगे। एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो गया है जिसे देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। इस वीडियो में दिखाई गई ऐसी ड्रेनेज सिस्टम के बारें में आप सोच भी नहीं सकते हैं।
जापान के अजीबोगरीब इन्वेंशन
जब आप छोटे बच्चे थे, तब से आपने स्वच्छता के महत्व के बारे में पढ़ा और सुना होगा। वहां के लोग तब तक स्वस्थ नहीं रह सकते और लंबा जीवन नहीं जी सकते जब तक वे साफ-सुथरे न हों। आप जापानी लोगों की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और अनुशासित जीवनशैली से तो वाकिफ होंगे ही। अब, आइए हम आपको इसकी एक हैरान करने वाली विशेषता के बारे में बताते हैं।
नालें में तैरती नज़र आई मछलियां
View this post on Instagram
आपने ऑनलाइन जापानी लोगों के अजीबोगरीब आविष्कारों और क्रिएटिव जुगाड़ों को जरूर देखा होगा। अब हम आपको इस देश के आधुनिक नालों की एक नज़र दिखाते है, जो चमचमाती जल नहरों से मिलते जुलते हैं। सोशल मीडिया पर इस बारे में नाले की तस्वीर वाला एक वीडियो बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। ये नाले गतिमान नदियों की तरह बेदाग हैं और इनमें एक्वेरियम की तरह रंग-बिरंगी मछलियाँ तैरती देखी जा सकती हैं। ऐसा कहा जाता है कि जापान का नागासाकी इस बेदाग नाले का घर है। इससे पहले भी इससे जुड़े बहुत से ऐसी ही वीडियो तेज़ी से वायरल हुई है। इस नाले की खूबसूरती आप खुद देख सकते हैं।
वीडियो को लाखों में मिले व्यूज
"timmy727" नाम की आईडी से सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 15 लाख मतलब कि 1.5 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। वीडियो को अब तक 15 लाख बार देखे जाने में करीब 2 लाख लोगों ने लाइक किया है और तरह-तरह के रिएक्शन भी दिए हैं। एक यूजर के मुताबिक, जापान दुनिया का ऐसा देश है जो इसी वजह से सबसे अनोखा और विकसित है। एक अन्य ने कहा कि वह जापानी है और यह पानी, जो बहुत साफ है, उसी समय चावल की खेती के लिए उपयोग किया जाता है।