Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

भारत के विकास पर फिच ने भी लगाई मुहर

NULL

08:50 AM Mar 16, 2018 IST | Desk Team

NULL

नई दिल्ली : रेटिंग एजेंसी फिच ने भारत की आर्थिक वृद्धि दर अगले वित्त वर्ष (2018-19)में 7.3 प्रतिशत और 2019-20में बढ़कर 7.5प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है। एजेंसी ने अपनी वैश्विक आर्थिक परिदृश्य रिपोर्ट में कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था की रफ्तार 6.5 प्रतिशत रहेगी। फिच का यह अनुमान केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय (सीएसओ) के आधिकारिक अनुमान 6.6 प्रतिशत से थोड़ा कम है। 2016-17 में वृद्धि दर 7.1 प्रतिशत थी।

फिच के मुताबिक नीति-संबंधी कारक का प्रभाव वृद्धि पर पड़ा था लेकिन अब यह प्रभाव कम हो गया है जिसके चलते वृद्धि की संभावना है। इसमें कहा गया है कि धन आपूर्ति के मामले में सुधार देखा गया है और यह निरंतर बढ़ रहा है। जुलाई 2017 से लागू माल एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़े अवरोध भी धीरे-धीरे समाप्त हो गए हैं।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Next Article