Fitness Influencer ने तीन फर्जी बाबाओं को बनाया बंधक, Share किया Live video
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @rajat_9629 ने शेयर किया है
Fitness Influencer Rajat Dalal: पूरी घटना के दौरान रजत दलाल इंस्टाग्राम पर लाइव भी आए। रजत ने दावा किया कि उनके पास नकली आधार कार्ड है।रजत ने तीनों बाबाओं को बेनकाब किया है। इतना ही नहीं, तीनों बाबा साधारण सवालों का भी जवाब देने या हनुमान चालीसा या गायत्री मंत्र का पाठ करने में विफल रहते हैं। इसके बाद रजत को गुस्सा आ जाता है।
AdvertisementFitness Influencer Rajat Dalal: इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर हुआ है। बॉडी बिल्डर रजत दलाल ने पूरे क्रम का वीडियो बनाया है। उसने तीनों क्लिप अपने फोन से बनाया है। जिसमें वह फर्जी बाबाओं को दिखाता है।
सोशल मीडिया पर फिटनेस इंफ्यूलेंसर रजत दलाल काफी एक्टिव रहते हैं। वहीं इन दिनों उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में रजत तीन बाबाओं को बंदी बनाते नजर आ रहे हैं। बाबाओं पर आरोप है कि वे नकली वेश में बिना बताए रजत के घर में घुसे थे। पूछने पर सही सवालों जवाब नहीं दिया। जिसकी वजह से रजत ने इनके साथ मारपीट की और कपड़े भी उतारे।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @rajat_9629 ने शेयर किया है
रजत ने तीनों वीडियो शेयर कर घटना की पूरी जानकारी दी है। रजत ने इसके बाद तीनों को बेसमेंट में भी बंद कर दिया। बाद में पुलिस को बुलाकर तीनों की गिरफ्तारी करवाई है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो तेजी से वायरल भी हो रहा है। वहीं कुछ लोग रजत दलाल की भी गलती बता रहे हैं।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।