W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मध्य प्रदेश में रोपे जाएंगे साढ़े पांच करोड़ पौधे: CM मोहन यादव

11:20 AM Jun 06, 2024 IST | Yogita Tyagi
मध्य प्रदेश में रोपे जाएंगे साढ़े पांच करोड़ पौधे  cm मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है राज्य में वृक्षारोपण का विशेष अभियान चलाया जाएगा और साढ़े पांच करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। राज्य में विश्व पर्यावरण दिवस से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत हुई है और यह गंगा दशहरा 16 जून तक चलेगा। गुरुवार को राजधानी के छोटे तालाब के खटला पुरा घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, विश्व पर्यावरण दिवस से गंगा दशमी तक लगातार अभियान चलेगा। उसके बाद हरियाली अमावस्या पर दूसरा कार्यक्रम चालू होगा। स्वच्छता अभियान के बाद जो भी जल संरचना है उनके संरक्षण पर ध्यान दिया जाएगा और वृक्षारोपण किया जाएगा। राज्य में साढ़े पांच करोड़ पौधे रोपे जाएंगे।

  • डॉ मोहन यादव ने कहा है राज्य में वृक्षारोपण का विशेष अभियान चलाया जाएगा
  • मोहन यादव ने कहा प्रदेश में साढ़े पांच करोड़ पौधे रोपे जाएंगे
  • राज्य में विश्व पर्यावरण दिवस से जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत हुई है
  • राजधानी के खटला पुरा घाट पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया

नर्मदा देश की सबसे कम प्रदूषित नदी- कैलाश विजयवर्गीय

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इस मौके पर कहा, नगरीय क्षेत्र में जितनी भी जल संरचना हैं, उन सारी संरचना को संवारने का काम किया जाएगा। नर्मदा नदी देश की सबसे कम प्रदूषित नदी है। इस नदी के किनारे बसे नगरीय निकायों से गंदा पानी नहीं जाएगा, एक साल के भीतर इसे बंद कर दिया जाएगा। थोड़ा बहुत प्रदूषण जो नर्मदा नदी में है, उसे खत्म किया जाएगा। इसके साथ ही नर्मदा नदी के किनारे खेती करने वाले किसानों से आग्रह किया जाएगा कि वह यूरिया का उपयोग न करें बल्कि जैविक खाद का उपयोग करें। इससे नर्मदा नदी का प्रदूषण और भी कम होगा।

स्वच्छता में आम जनता का सहयोग जरूरी- महापौर

महापौर मालती राय ने कहा, राजधानी के तालाब, कुएं और बावड़ी के पानी का हर संभव उपयोग किया जाएगा। इन सभी स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और उपलब्ध पानी जिस योग्य होगा, उसी के मुताबिक उसका उपयोग किया जाएगा। भोपाल की हरियाली और स्वच्छता में आम जनता का सहयोग जरूरी है। जनता के सहयोग के बिना इसे सफल नहीं बनाया जा सकता। इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव, नगरीय प्रशासन मंत्री विजयवर्गीय, राज्य सरकार की मंत्री प्रतिभा बागरी, कृष्णा गौर, महापौर मालती राय आदि ने छोटे तालाब में स्वच्छता अभियान चलाया। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बेतवा नदी के उद्गम स्थल पर जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई है। यह अभियान 16 जनवरी तक चलेगा और इस दौरान राज्य की 990 जल संरचनाओं को संवारा जाएगा। इस पर 3000 करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च होगी। इस अभियान के समापन मौके पर 16 जून को उज्जैन में भव्य समारोह होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×