टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पश्चिम बंगाल में प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ पांच दिन का दुर्गा पूजा उत्सव संपन्न

पश्चिम बंगाल में शुक्रवार को प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पांच दिनों का दुर्गा पूजा महोत्सव संपन्न हो गया। हालांकि, कोविड-19 नियमों के मद्देनजर लोगों की सख्ंया सीमित किए जाने की वजह नदियों के किनारे प्रतिमा विसर्जन के लिए कम भीड़ दिखी।

11:26 PM Oct 15, 2021 IST | Shera Rajput

राज्य के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पंडाल से प्रतिमा विसर्जन के लिए रंगबिरंगी जुलूस के शक्ल में निकली और इस दौरान पुलिस किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मुस्तैद दिखी।
दिन में महिलाएं पारंपरिक ‘सिंदूर खेला’ में शामिल होती नजर आई और उन्होंने एक दूसरे को सिंदूर लगाया और मां दुर्गा की विदाई करने से पहले उन्हें मिठाई का भोग लगाया।
कोलकाता के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी जगह शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि घाटों की निगरानी के लिए ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।
उन्होंने बताया कि प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शहर में कई स्थानों पर अस्थायी जलाशय बनाए गए हैं।
अधिकारी ने बताया कि नदी में प्रदूषण रोकने के लिए क्रेन लगाए गए है जो प्रतिमा विसर्जन के बाद उन्हें नदी से बाहर निकालते हैं।
Advertisement
Advertisement
Next Article