Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में दूसरा बड़ा हादसा, राजौरी में खाई में बस गिरने से पांच की मौत, 25 घायल

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक बस के खाई में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। बीते 24 घंटे के अंदर हुए इस दूसरे हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

03:31 PM Sep 15, 2022 IST | Desk Team

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक बस के खाई में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। बीते 24 घंटे के अंदर हुए इस दूसरे हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक बस के खाई में गिर जाने से बड़ा हादसा हो गया। बीते 24 घंटे के अंदर हुए इस दूसरे हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं 25 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायलों को इलाज के लिए जीएमसी राजोरी पहुंचाया जा रहा है। हादसे में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख व्यक्त करते हुए घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की।
Advertisement
जानकारी के मुताबिक, राजौरी जिले के भीमबेर गली के पास आज सुबह यात्रियों को लेकर जा रही एक बस के गहरी खाई में गिरने से 5 लोगों की मृत्यु हो गई। वहीं हादसे में 25 लोग घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं। बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस जम्मू से पुंछ जा रही थी।
घटना पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है। उपराज्यपाल ने कहा, ‘राजोरी में हुआ दर्दनाक हादसा दुखद है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों को जल्द से जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। जिला प्रशासन हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।’
पुंछ में हुए हादसे में 11 लोगों की मौत 
पुंछ जिले में बुधवार को एक मिनी बस के खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य घायल हो गए थे। हादसा उस समय हुआ जब पुंछ जिले के सवजियान नाले में एक मिनी बस चालक के नियंत्रण से बाहर हो गई और खाई में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी, उसके बाद ही बचाव अभियान शुरू हो गया। हादसे में घायल यात्रियों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। 
बस से करीब 36 यात्री सफर कर रहे थे ,और यह गली मैदान से पुंछ की तरफ जा रही थी। हालांकि, सावजियान के सीमावर्ती इलाके में बरारी नाले के पास बस हादसे की शिकार हो गई। सेना, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में संयुक्त बचाव अभियान चलाया जा रहा है।जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बुधवार को एक मिनी बस के गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार 11लोगों की मौत हो गई, जबकि 27 अन्य घायल हो गए।
Advertisement
Next Article