टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

नोएडा में मुठभेड़ के बाद पांच चोर गिरफ्तार

थाना बादलपुर पुलिस ने सोमवार शाम एक मुठभेड़ के बाद पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली तीन चोरों के पैर में लगी है।

12:36 AM Dec 08, 2020 IST | Shera Rajput

थाना बादलपुर पुलिस ने सोमवार शाम एक मुठभेड़ के बाद पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली तीन चोरों के पैर में लगी है।

थाना बादलपुर पुलिस ने सोमवार शाम एक मुठभेड़ के बाद पांच चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली तीन चोरों के पैर में लगी है। 
अपर पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस को सूचना मिली कि चोरों का एक गिरोह कारखाना क्षेत्र में चोरी करने के उद्देश्य टेंपो मे सवार होकर घूम रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जब चोरों की तलाश में जांच की तो कुछ देर बाद एक टेंपो में सवार होकर कुछ लोग आते दिखाई दिए। शक होने पर पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, वे रुकने की जगह पुलिस पर गोली चलाकर भागने लगे। 
अधिकारी ने कहा कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली तीन बदमाशों के पैर में लगी। घायल बदमाशों के नाम फुरकान, फैजान तथा रेहान हैं। 
उन्होंने बताया कि मौके से भागे उनके दो साथियों सुशील तथा नूर मोहम्मद को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। 
पुलिस उपायुक्त ने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने टेंपो, तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। 
उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान पता चला है कि ये लोग जनपद गौतम बुद्ध नगर में स्थित कंपनियों में चोरी व लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते थे। इन बदमाशों ने लूटपाट व चोरी की दर्जनों घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। 
Advertisement
Advertisement
Next Article