Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

70वें गणतंत्र दिवस पर नियो फिटनेस कैंपस में झंडोत्तोलन किया गया

तत्पश्चात रोटरी पिंक की अध्यक्ष चंदना चौधरी ने राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा फहराया साथ ही सभी ने राष्ट्र गान जन गन मन गाकर तिरंगे को सलामी दी।

07:49 PM Jan 26, 2019 IST | Desk Team

तत्पश्चात रोटरी पिंक की अध्यक्ष चंदना चौधरी ने राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा फहराया साथ ही सभी ने राष्ट्र गान जन गन मन गाकर तिरंगे को सलामी दी।

भागलपुर : देश के 70 वे. गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पटल बाबु रोड स्थित नियो फिटनेस कैंपस में रोटरी विक्रमशिला एवं पिंक द्वारा झंडोत्तोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां सबसे पहले सभी ने मिलकर राष्ट्रीय गीत वनदे मातरम गाया। तत्पश्चात रोटरी पिंक की अध्यक्ष चंदना चौधरी ने राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा फहराया साथ ही सभी ने राष्ट्र गान जन गन मन गाकर तिरंगे को सलामी दी।

अध्यक्ष चंदना चौधरी ने सभी को 70वेन गणतंत्र दिवस की सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज हमारे लिए ख़ुशी और गर्व की बात है की हमारे देश के तीनों सेना के लोग आज यहां पर मौजूद है। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के पदाधिकारी कर्नल कृष्ण नंदन प्रसाद सर ने सभी को शुभकामनायें देते हुए कहा कि हमें बहुत खुशी है कि आज हमारे जिला सैनिक बोर्ड के झंडोत्तोलन में रोटरी पिंक के लोग शामिल हुए। रोटरी विक्रमशिला के पूर्व सचिव बिपिन बिहारी यादव ने कहा कि आज हम इस राष्ट्रिय पर्व के अवसर पर अपने देश के वीर शहीदों के साथ भारतीय संविधान के निर्माता डा. भीम राव आंबेदकर को नमन करते हैं और उनके सिधान्तों पर चलने का सभी से आग्रह करते हैं।

मौके पर रोटरी विक्रमशिला बिपिन बिहारी, सचिव अमित आनंद, बिजय आनंद, सनी सरीन, राजेश साह, मुजफ्फर अहमद, नीरज कुमार जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के पदाधिकारी कर्नल कृष्ण नंदन प्रसाद एवं आईओ बिमल कुमार राम, रंजित सर, संजीव संत सर, मो. इस्माइल खान, मो. मंजरुल हक अंसारी, अरुण चौधरी, अरविन्द झा, रोटरी विक्रमशिला पिंक के अध्यक्ष चंदना चौधरी, सचिव मोनिका महेशेका, प्रीती पाण्डेय, बबिता साह, गिरिजा प्रसाद, मृदुला घोष, अंजना प्रकाश, अर्चना सहा, अनीता कौशिक, अनीता अनवर, संजीता साह, देबजानी सरकार, हीना परवीन, अंजू झुनझुनवाला नियो फिटनेस के मो. सारिक, रोली, प्रशांत, आर्यन, प्रवीर पाण्डेय आदि सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement
Next Article