Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सपाट खुला Indian Stock Market, SEBI ने Jane Street पर लगाया प्रतिबंध

11:00 AM Jul 04, 2025 IST | Himanshu Negi
india stock market

Indian Stock Market में उतार चढ़ाव के बाद आज बाजार सपाट खुला है। Nifty 50 Index 28.65 अंक और 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,433.95 पर कारोबार कर रहा था। BSE Sensex शुरुआती सत्र में 100.75 अंक और 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 83,340.22 पर था। बता दें कि SEBI ने Jane Street पर बैन लगा दिया है। अब इस कंपनी को सीधा शेयर खरदीने और बेचने की अनुमति नहीं होगी।

Nifty 100 में उतार-चढ़ाव

एनएसई पर बाजार सूचकांकों में, Nifty 100 में 0.04 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई। वहीं Nifty मिडकैप 100 में 0.06 प्रतिशत की गिरावट आई और Nifty स्मॉलकैप 100 में 0.20 प्रतिशत की गिरावट आई है जिससे मिड और स्मॉलकैप शेयरों में मिलाजुला रुझान दर्शाता है।

Jane Street पर लगा प्रतिबंध

SEBI ने Jane Street पर कड़ा एक्शन लेते हुए कारोबार करने पर बैन लगा दिया है साथ ही लगभग 4,800 करोड़ रुपये की अवैध कमाई को भी जब्त करने के लिए आदेश दे दिया है। बता दें कि Jane Street वैश्विक ट्रेडिंग कंपनी है यह ट्रेडिंग को बढ़ाने के लिए QUANTATIVE ANALYSIS करती है।

तीन महीने का दिया समय

SEBI ने कड़ा एक्शन लेते हुए कारोबार बंद करने और अवैध कमाई की वसूली के निर्देश दिए है साथ ही कंपनी को अपने सौदे पूरे करने और कारोबार को लेकर तीन महीने का समय दिया गया है। SEBI ने Jane Street के खातों में से रकम निकालने पर भी रोक लगा दी है और बिना इजाजत के अब किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं होगा।

Also Read: Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव में गिरावट, जानें कितना सस्ता हुआ सोना

Advertisement
Advertisement
Next Article