For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बैंकॉक से मास्को जा रही फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी सुरक्षित

दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सफल इमरजेंसी लैंडिंग

08:02 AM May 06, 2025 IST | Rahul Kumar Rawat

दिल्ली एयरपोर्ट पर विमान की सफल इमरजेंसी लैंडिंग

बैंकॉक से मास्को जा रही फ्लाइट की दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग  सभी सुरक्षित

बैंकाक से मास्को जाने वाली एक फ्लाइट की मंगलवार शाम दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। लैंडिंग के पीछे की वजह तकनीकी खराबी बताई जा रही है। इस दौरान समय रहते दमकल विभाग को सूचित किया गया। जिसके बाद दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर एयरपोर्ट पहुंच गई। इस दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की हरसंभव तैयारियां की गई थी। सुरक्षा से लेकर एयरपोर्ट कर्मियों को भी अलर्ट पर रखा गया था। सभी को निर्देश दिए गए थे कि किसी भी स्थिति में निर्देशों का पालन करें। राहत की बात रही कि प्लेन ने एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कर ली।

तकनीकी खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग

दमकल विभाग को मंगलवार शाम 4.25 बजे सूचना दी गई। इसके बाद फौरन तीन गाड़ियों को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भेजा गया। दमकल विभाग के मुताबिक, फ्लाइट को तकनीकी खराबी की वजह से इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह फ्लाइट बैंकॉक से मास्को जा रही थी। राहत की बात रही कि फ्लाइट सफलतापूर्वक एयरपोर्ट पर लैंड हो गई।

जानकारी के अनुसार, फ्लाइट रशियन एयरलाइन की कंपनी एयरोफ्लोट की थी। एयरोफ्लोट के प्लेन (बोइंग 777-300 ईआर) की केबिन से धुआं उठने की बात कही गई थी, जिसके बाद करीब 3.50 बजे दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

प्लेन में 400 यात्री सवार

प्लेन में करीब 400 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। प्लेन के लैंड करने के बाद उसकी चेकिंग की गई और यात्रियों को भी नीचे उतार दिया गया। इस दौरान यात्रियों का खास ख्याल रखा गया। बता दें कि इससे पहले 21 अप्रैल को साउदिया एयरलाइंस के एक विमान ने दिल्ली एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग की थी। बताया गया था कि विमान के टायर में खराबी के कारण इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया गया। इसे एटीएस की निगरानी में अंजाम दिया गया और प्लेन को रनवे पर लैंड कराने में सफलता मिली।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×