W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हवाई सफर हुआ महंगा, दिल्ली से मुंबई का किराया 40,579 रूपए; आज 1600 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल,जानें क्या है पूरा मामला?

12:05 PM Dec 05, 2025 IST | Shivangi Shandilya
हवाई सफर हुआ महंगा  दिल्ली से मुंबई का किराया 40 579 रूपए  आज 1600 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल जानें क्या है पूरा मामला
Flights Cancelled Status Today

Flights Cancelled Status Today: दिल्ली से मुंबई जाना आज काफी महंगा हो गया है। फ्लाइट का किराया अचानक बढ़ गया है, जिससे लोग हैरान हैं। 5 दिसंबर को, MakeMyTrip ने दिल्ली से मुंबई का मिनिमम किराया ₹40,579 दिखाया, जबकि कुछ फ्लाइट का किराया ₹38,676 तक चला गया। इन अचानक कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण IndiGo में हुई बड़ी उथल-पुथल माना जा रहा है।

Advertisement

Indigo Flights Cancelled: यात्रियों को हो रही अधिक परेशानी

Flights Cancelled Status Today
Flights Cancelled Status Today

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की उड़ानों में देरी और रद्द के कारण बीते तीन दिनों से यात्रियों के परेशान होने का सिलसिला जारी है। पिछले दो दिनों से इंडिगो की 1500 से अधिक विमानें कैंसल हो चुकी है। इन कैंसलेशन के कारण दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद और पुणे जैसे कई बड़े एयरपोर्ट्स पर यात्रियों का हंगामा शुरू है। इस कारण से यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी हो रही हैं। इन सबके बीच सोशल मीडिया पर #IndiGoDelay ट्रेंड कर रहा है.

Advertisement

दिल्‍ली एयरपोर्ट से आज रात 12 बजे तक इंडिगो की सभी फ्लाइट कैंसल

Flights Cancelled Status Today
Flights Cancelled Status Today

इंडिगो की तरफ से एक बड़ा अपडेट आया है। मौजूदा हालात को देखते हुए, इंडिगो ने दिल्ली के IGI एयरपोर्ट से आधी रात तक सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं।

Advertisement

Indigo Flights Delay News: किस कारण से हो रही इंडिगो की फ्लाइट कैंसिल?

इंडिगो ने डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) को बताया कि ऑपरेशन में रुकावट की वजह क्रू की कमी थी। एयरलाइन ने बताया कि उसकी 1,232 फ़्लाइट्स में से 755 सिर्फ़ क्रू की कमी की वजह से कैंसिल हुईं। नए FDTL नियमों के तहत क्रू के लिए ज़्यादा आराम ज़रूरी कर दिया गया है, जिससे स्टाफ़ कम हो गया है।

FDTL नियमों के तहत, हफ़्ते में आराम का समय अब ​​48 घंटे है, और रात में लैंडिंग की लिमिट छह से घटाकर दो कर दी गई है। यह बदलाव 1 नवंबर से लागू हुआ। इन नियमों की वजह से, एयरलाइनों को ज़्यादा पायलट और केबिन क्रू की ज़रूरत पड़ रही है।

अगले 48 घंटों में हालात सुधरेंगे

Flights Cancelled Status Today
Flights Cancelled Status Today

इंडिगो के मुताबिक, अगले 48 घंटों में हालात को नॉर्मल करने की कोशिश की जा रही है। फ़्लाइट के रूट बदले जा रहे हैं और नेटवर्क पर समय पर आने के लिए कुछ सर्विस को रीशेड्यूल किया जा रहा है।

इंडिगो फ्लाइट कैंसिल होने पर ये एयरलाइन्स उठा रही हैं फायदा!

एयरलाइन / रूटकिराया (₹ में)
Air India Express (दिल्ली → पटना)20,880
Air India (दिल्ली → पटना)17,273
SpiceJet (दिल्ली → पटना)23,170
Air India (दिल्ली → मुंबई)40,579

किस कारण से इंडिगो की फ्लाइट हुई रद्द?

Flights Cancelled Status Today
Flights Cancelled Status Today

क्रू-कमी (Crew Shortage) — पायलट और विमान चालक दल की भारी कमी हो गयी है, इस वजह से कई उड़ानों के लिए वैध क्रू नहीं मिल पाया।

नए रेज़िमेंट्स: Flight Duty Time Limitations (FDTL) नियम लागू होना — पायलटों व क्रू के काम और आराम समय (rest period / duty hours) तय करने वाले नए नियमों के कारण इंडिगो को अपनी पुरानी शेड्यूलिंग बदलनी पड़ी, जिससे कई उड़ानों पर असर पड़ा।

तकनीकी दिक्कतें (Technical glitches) — कुछ एयरपोर्ट्स पर चेक-इन / departure control सिस्टम्स में तकनीकी खराबियाँ आईं, जिससे देरी और रद्दीकरण हुआ।

एयरपोर्ट / एयरस्पेस व्यस्तता और मौसम-सम्बंधित दिक्कतें — सर्दियों के मौसम में एयरपोर्ट्स और हवाई मार्गों पर भीड़, मौसम खराबी, और Congestion जैसे कारणों से ऑपरेशन प्रभावित हुआ।

अपेक्षित व्यावसायिक/प्रबंधन गलतियाँ (Planning / Management Gaps) — नए नियमों के क्रियान्वयन (roster adjustment) के लिए पर्याप्त तैयारी नहीं की गई; क्रू की संख्या बढ़ाने या शेड्यूल समायोजन में देरी रही।

बख्तरबंद कार छोड़, 45 लाख की Fortuner में साथ बैठे मोदी-पुतिन; जानें इसके पीछे क्या है राज

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×