Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Afghanistan में बाढ़ से मची तबाही, अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत

10:29 AM May 13, 2024 IST | Yogita Tyagi

Afghanistan: अफगानिस्तान में तेज बारिश आने से कई जिलों में भयंकर बाढ़ से तबाही आई हुई है। ऐसी खबर है कि, इससे अब तक 300 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैं। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ड फूड प्रोग्राम ने रविवार को यह बताया कि अफगानिस्तान में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 300 को पार कर गई है। बड़े पैमाने पर मानवीय संकट के परिणामस्वरूप, बाढ़ ने अफगानिस्तान के बदख्शां, घोर, बगलान और हेरात प्रांतों में कहर बरपाया है। बाढ़ के कारण लगभग 2,000 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और प्रांतों में व्यापक विनाश हुआ है।

1000 से अधिक घर हुए नष्ट

बाढ़ से हजारों की संख्या में परिवार बेघर हो गए हैं और हजारों जानवर भी मारे जा चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र खाद्य एजेंसी के मुताबिक यहां बाढ़ आने से लोगों को खाद्य पदार्थ की भी कमी होने लगी है। यहां बड़े पैमाने पर मानवीय संकट पैदा हुआ है। WFP ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आकस्मिक बाढ़ ने अफगानिस्तान को तबाह कर दिया, बगलान में 300 से अधिक लोगों की मौत हो गई और 1000 से अधिक घर नष्ट हो गए।" इसमें कहा गया है, "पिछले कुछ हफ्तों में असामान्य रूप से भारी बारिश के कारण यह कई बाढ़ों में से एक है। WFP अब जीवित बचे लोगों को फोर्टिफाइड बिस्कुट वितरित कर रहा है।" बगलान के चार जिलों में घातक बाढ़ के बाद कम से कम 130 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 100 अन्य घायल हो गए हैं।

बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या

Advertisement

इसके अलावा, बगलान प्रांत के स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि मरने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। CNN की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों के अनुसार, एक हजार से अधिक आवासीय घर, हजारों हेक्टेयर कृषि भूमि और सैकड़ों पशुधन भी बाढ़ में खो गए हैं। इस बीच, जिन लोगों ने बाढ़ में अपने रिश्तेदारों को खोया है, वे अंतरिम सरकार और घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों संगठनों से चुनौतियों का समाधान करने और फंसे हुए लोगों को बचाने का आह्वान कर रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article