W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

मुंबई: कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मेयर ने दिए कड़े प्रतिबंध लगने के संकेत

मुंबई में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है, बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कुछ कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के संकेत दिए हैं।

11:36 AM Apr 02, 2021 IST | Desk Team

मुंबई में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है, बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कुछ कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के संकेत दिए हैं।

मुंबई  कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते मेयर ने दिए कड़े प्रतिबंध लगने के संकेत
Advertisement
कोरोना वायरस का संकट बीते कुछ दिनों में जिस तरह हर रोज आने वाले मामलों की संख्या बढ़ी है, ऐसे में सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। वहीं मुंबई में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती ही जा रही है, बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई की मेयर ने कुछ कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के संकेत दिए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पहले ही राज्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाने के संकेत दे चुके हैं।
Advertisement
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने संकेत दिए हैं कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण कुछ प्रतिबंधों के तहत दुकानों को एक दिन बंद और एक दिन खोले जाने को लेकर फैसला लिया जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शादियों में मेहमानों की संख्या 50 तक सीमित की जा सकती है। वहीं अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों की संख्या भी 20 तक सीमित की जा सकती हैं।
उन्होंने कहा कि लोग कोविड-19 नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं ऐसे में बढ़ते संक्रमण के मामलों के कारण एहतियात के तौर पर मॉल्स और मंदिरों को भी एक बार फिर बंद किया जा सकता है। वहीं होटलों और रेस्टोरेंट में भी ग्राहकों की बैठने की क्षमंता को 50 प्रतिशत किया जा सकता है। ट्रेनों को भी सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े स्टाफ के लिए ही खोला जा सकता है। प्राइवेट ऑफिसों को भी दो शिफ्ट में ऑपरेट करने के लिए कहा जा सकता है। हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
शुक्रवार को देश में कोरोना के 81 हजार से अधिक नए केस दर्ज किए गए हैं। जो साल 2021 का सबसे बड़ा आंकड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 469 लोगों की कोरोना के कारण मौत हुई है. इसी के साथ अब देश में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 6 लाख को पार कर गई है।
Advertisement
सबसे बुरी हालत महाराष्ट्र का है, जहां बीते दिन रिकॉर्ड 43 हजार से अधिक केस सामने आए। कोरोना की शुरुआत से लेकर अबतक किसी भी एक राज्य में एक दिन में इतने केस दर्ज नहीं किए गए हैं।
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×