Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम: ADG भानु भास्कर

महाकुंभ में अब तक 41 लाख से अधिक लोगों ने स्नान कर लिया

05:28 AM Feb 26, 2025 IST | IANS

महाकुंभ में अब तक 41 लाख से अधिक लोगों ने स्नान कर लिया

महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु बुधवार सुबह से ही स्नान कर रहे हैं। आखिरी स्नान के मद्देनजर महाकुंभ मेला क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इस बीच, एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने महाशिवरात्रि को लेकर किए गए इंतजामों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व पर महाकुंभ मेला क्षेत्र के सभी घाटों पर स्नान के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसके बाद वे मंदिरों के भी दर्शन कर रहे हैं। अब तक 41 लाख से अधिक लोगों ने स्नान कर लिया है। श्रद्धालुओं में अंतिम स्नान को लेकर उत्साह भी दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा, “महाकुंभ में अब तक स्नान करने वाले लोगों की संख्या 64 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और यातायात व्यवस्था भी सुचारू रूप से चल रही है। महाकुंभ में जितने भी शिवालय हैं, वहां पुलिस फोर्स अधिक तादाद में तैनात की गई है।

डीआईजी महाकुंभ वैभव कृष्ण ने कहा, “आज महाशिवरात्रि के दिन श्रद्धालु भारी संख्या में आ रहे हैं और उनकी सुरक्षा के मद्देनजर भीड़ को अच्छी तरह से नियंत्रित किया जा रहा है। हमारी फोर्स पूरी तत्पर है, जहां-जहां शिवालय हैं, वहां ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। महाकुंभ मेला क्षेत्र में आज वीआईपी मूवमेंट कहीं भी नहीं है। घाटों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं।

दुनिया के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ का बुधवार को आखिरी दिन है। श्रद्धालु आखिरी पवित्र स्नान में शामिल होने के लिए त्रिवेणी संगम पर पहुंचे। यहां श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई।

Advertisement
Advertisement
Next Article