Zero Civic Sense ! नोएडा सेक्टर-33 Flower Show में मची लूटपाट, गमले और फूल लेकर भागे लोग
Flower Festival Loot : नोएडा के शिवालिक पार्क में हाल ही में आयोजित हुआ फ्लावर शो गलत कारणों से चर्चा में आ गया है, जिसकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सर्कुलेट हो रही है। वीडियो में देखा जा सकता है वहां मौजूद लोग पार्क में पेड़ों पर लगे फूलों की लूट मचा रहे हैं। इनमें आदमी औरत हर कोई है। फूल को लेने के लिए लोग ऊपर तक चढ़ते दिखाई दे रहे हैं।
दरअसल, बसंत की दस्तक के साथ नोएडा के सेक्टर-33 स्थित शिवालिक पार्क में भव्य फ्लावर शो का आयोजन किया गया था। यह फ्लावर शो 22 फरवरी तक चल और खास बात यह है कि यश शो निशुल्क था। इस पार्क को रंग-बिरंगे फूलों, सजावटी पौधों और आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया था। थीम आधारित फूलों की आकृतियां इस बार विशेष आकर्षण का केंद्र थीं। अथॉरिटी के अनुसार, इस बार फ्लावर शो में पहले से ज्यादा विविधता और रचनात्मकता थी।
"People are stealing even flowers.." 🤡🇮🇳
A video reportedly from Shivalik Park in
Noida, showing a group of people stealing flowers meant for public decoration.They all are educated and residents of NCR, but look at their civic sense. Disgraceful! pic.twitter.com/nLVNMExDwi
— Suraj Kumar Bauddh (@SurajKrBauddh) February 23, 2026
Flower Festival Loot : आयोजन खत्म होते मची लूटपाट

मगर जैसे ही आयोजन खत्म हुआ, आयोजन के खत्म होते ही बड़ी संख्या में लोग सजावटी फूल और गमले लेकर जाते हुए नजर आए। वायरल हो रहे वीडियो में पर्यटक खुलेआम गमले और पौधे उठाते दिख रहे हैं। इस घटना के चलते लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं कि क्या लोग प्रदर्शनी देखने आए थे या फूल-गमले लूटने के लिए?
इस घटना ने लोगों के CIVIC SENSE पर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग जिस तरह फूलों पर टूटते दिखाई दे रहे हैं वह शर्मनाक हरकत तो है ही साथ में ऐसे आयोजनों के भविष्य को भी अंधेरे में डालने का काम करते हैं।
Noida Shivalik Park : भव्य प्रदर्शनी में थी उच्च गुणवत्ता के फूल

शिवालिक पार्क में चार दिन तक चलने वाली इस पुष्प प्रदर्शनी में विभिन्न प्रजातियों के फूल, सजावटी पौधे और नर्सरी से जुड़े उपकरण लगाए गए थे। प्रदर्शनी में देश-विदेश के फूलों के साथ-साथ 40 से अधिक स्टॉल थे। साइकिलों के संग भी यहां फूल उपलब्ध कराए गए थे। पहले दिन से ही लोगों की भीड़ दिखनी शुरू हो गई थी, लेकिन वीकेंड पर फरीदाबाद, गुड़गांव और गाजियाबाद तक के लोग यहाँ पहुंचे।
Shivalik Park Viral Video : कार्यक्रम खत्म होते ही मची भगदड़

जैसे ही इस प्रदर्शनी का औपचारिक कार्यक्रम समाप्त हुआ, कई लोग गमले और पौधे उठाने लगे। यह देखकर अन्य लोग भी ऐसा करने लगे, जिससे आयोजकों की व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठने लगे। वीडियो वायरल होने के बाद इस बात को लेकर चर्चा है कि क्या आयोजकों ने पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किए थे?
Shivalik Park flower Theft : सोशल मीडिया पर मचा बवाल
इस घटना के वायरल वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। लोग पूछ रहे हैं की भारत में लोगों का CIVIC SENSE कितना खराब है। कुछ तो वायरल ट्रेंड के चलते चटकारे भी ले रहे हैं। कई लोगों ने इसे अव्यवस्था का नाम दिया है, तो कुछ ने इसे लोगों की बेवकूफी के रूप में देखा है। कुछ लोगों का कहना है कि इतने बड़े आयोजन में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती जरूरी थी। यदि समय पर सजगता दिखाई जाती, तो यह स्थिति उत्पन्न नहीं होती।
Zero Civic Sense : आयोजनों पर असर
कइयों का मानना है कि आयोजनों में इस तरह की हरकतों से इसके भविष्य पर भी असर पड़ता है। इससे शहर और देश का नाम खराब होता है क्योंकि आज हर खबर ग्लोबल हो गई है जो इंटरनेट पर जाकर कहीं भी किसी भी देश तक पहुँच जाती है।
Shivalik Park Flowers Stolen : प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल इस मामले में प्राधिकरण या आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन वायरल वीडियो के बाद यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें - गजब की फैमली! जुड़वां भाइयों ने जुड़वां बहनों से रचाई शादी, अनोखी शादी का Video Viral
Join Channel