For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Budget 2024: इस बजट में 4 जातियों पर फोकस, यहां पढ़ें क्या मिली सौगात

02:29 PM Feb 01, 2024 IST | Jivesh Mishra
budget 2024  इस बजट में 4 जातियों पर फोकस  यहां पढ़ें क्या मिली सौगात

Budget 2024: केंद्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया है। यह बजट वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अंतरिम बजट पेश किया। वहीं, अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, इसलिए यह अंतरिम बजट है। इस बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने चार जातियों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। बजट में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है।

Highlights:

  • केंद्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया
  • वित्त मंत्री ने इन जातियों पर किया फोकस
  • गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं की आवश्यकताएं प्राथमिकता है
  • गरीबों के लिए ये सरकारी योजनाएं
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जा रहा जोड़
  • 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा

 

वित्त मंत्री ने इन जातियों पर किया फोकस

वित्त मंत्री निर्मला सितारमण ने बजट पेश करने के दौरान कहा कि गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं की आवश्यकताएं, आकांक्षाएं और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

गरीबों के लिए ये सरकारी योजनाएं

वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए कहा कि हमारी सरकार ने 10 साल के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। इसके साथ ही 78 लाख स्ट्रीट वेंडर को मदद दी गई है। मत्स्य संपदा योजना से 55 लाख लोगों को नया रोजगार मिला। इसके अलावा, पीएम आवास योजना के तहत 3 करोड़ घर बनाए गए हैं।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दिया जा रहा जोर

बजट भाषण में निर्मला सितारमण ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सारे कार्य किए गए। आगे उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में 70 फीसद से अधिक घरों की मालकिन महिलाएं हैं।

किसानों को बड़ी सौगात

निर्मला सितारमण ने आगे कहा कि 4 करोड़ किसानों को पीएम फसल बीमा योजना का लाभ दिया जा रहा है।

युवाओं के लिए खुले अवसर

युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसके साथ ही 54 लाख युवाओं को कौशल योजना के तहत प्रशिक्षित किया जा रहा है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Jivesh Mishra

View all posts

Advertisement
×