दिल्ली में कोहरे से ट्रेन और विमान सेवा बाधित
दिल्ली में कोहरे से यातायात प्रभावित, ट्रेन और उड़ानें लेट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ठंड का असर हल्का कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में तापमान में बढ़ोतरी हुई है। आगमी दिनों में दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम को हल्का कोहर छाने की संभावना है। दिल्ली में शीतलहर और कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। हवाई अड़्डे पर भी कोहरे के कारण कई उड़ानें देरी से चल रही हैं।
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर जारी है और कोहरे के कारण कई उड़ानें देरी से चल रही हैं। pic.twitter.com/OmAE7kj3oX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर और कोहरे के कारण नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
वीडियो नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से है। pic.twitter.com/PPudVxu19M
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 25, 2025
दिल्ली में विमान और ट्रेन सेवा प्रभावित
कोहरे के कारण दिल्ली में कई ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से चल रही है। इन ट्रेनों में वंदेभारत 22436, अजमेर शताब्दी 0610, काठ गोदाम शताब्दी 12040, RKMP शताब्दी 12002 और वैशाली एक्सप्रेस 12553 सहित कई ट्रेन देरी से चल रही है। वहीं कोहरे का असर विमान सेवा पर भी पड़ा है कई उड़ाने देरी से चल रही है।