Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi के कई इलाकों में सुबह छाया रहा कोहरा; इस जगह सबसे कम विजिबिलिटी, AQI भी खराब

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर की स्थिति और खराब हो गई है। आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया। वहीं, एक्यूआई बेहद खराब दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा खराब स्थिति जहांगीरपुरी इलाके की है।

06:27 AM Nov 11, 2024 IST | Ranjan Kumar

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर की स्थिति और खराब हो गई है। आज सुबह दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा छाया। वहीं, एक्यूआई बेहद खराब दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा खराब स्थिति जहांगीरपुरी इलाके की है।

Delhi-NCR Today Weather: दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह घना कोहरा छाया था। इस दौरान एक्यूआई (AQI) लेवल बेहद खराब रहा। आईजीआई एयरपोर्ट इलाके में सबसे कम विजिबिलिटी रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) कई क्षेत्रों में ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। इंडिया गेट और विजय चौक के आसपास के क्षेत्र में धुंध की मोटी परत छाई है।

कहां-कितना रहा एक्यूआई

आनंद विहार में सुबह आठ बजे एक्यूआई 382 दर्ज हुआ। अशोक विहार में 380 रहा। बवाना में 401 दर्ज किया गया। आईजीआई एयरपोर्ट पर 337 दर्ज हुआ। जहांगीरपुरी में सबसे खराब स्थिति है। यहां एक्यूआई 411 दर्ज किया गया। एनएसआईटी द्वारिका में 381, पंजाबी बाग में 389 AQI दर्ज हुआ।

क्षेत्र एक्यूआई लेवल

जहांगीरपुरी 411

बवाना 401

पंजाबी बाग 389

आनंद विहार 382

अशोक विहार 380

आईजीआई एयरपोर्ट 337

एनएसआईटी द्वारिक 381

‘बहुत खराब’ हवा में छाई स्माग की परत

रविवार को दिल्ली का एक्यूआई कुछ सुधरा था। सात दिन बाद यह 350 से नीचे गया। इसके बावजूद वायु गुणवत्ता लगातार 12वें दिन भी ‘बहुत खराब’ रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, रविवार को दिल्ली का एक्यूआई 334 था। इस स्तर की हवा बहुत खराब श्रेणी में आती है। शनिवार को यह 352 था। इसका कारण हवा की रफ्तार बढ़ने और गर्म मौसम को माना जा रहा है। दीपावली के एक दिन पहले से दिल्ली का एक्यूआई बहुत खराब श्रेणी में है। स्माग की परत छाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI‘ को अभी Subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article