Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

लोकगायक पप्पू कार्की की सड़क दुर्घटना में मौत, CM ने जताया दुख

उत्तराखंड में शनिवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक अनियंत्रित कार हैड़ाखान इलाके में खाई से गिर गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

07:58 PM Jun 09, 2018 IST | Desk Team

उत्तराखंड में शनिवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक अनियंत्रित कार हैड़ाखान इलाके में खाई से गिर गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई।

उत्तराखंड में शनिवार की सुबह एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक अनियंत्रित कार हैड़ाखान इलाके में खाई से गिर गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में प्रदेश के लोकगायक पप्पू कार्की की भी मौत हो गई है।, जबकि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को कृश्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांचों लोग ओखलकांडा ब्लॉक के दूरस्थ गोनियरों गांव में प्रोग्राम देकर लौट रहे थे।

आपको बता दे कि हादसे में गोनियोरो गांव निवासी राजेन्द्र गोनिया (26 ) और पुष्कर गोनिया (25) की भी मौके पर ही मौत हो गई। और दो अन्य लोक कलाकार अजय आर्य और जुगल किशोर घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 108 के सूचना दी। लेकिन एक घंटे बाद भी एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई। बताया गया कि ये सभी युवा सम्मेलन में कार्यक्रम प्रस्तुत करके हल्द्वानी आ रहे थे। लोक गायक पप्पू कार्की कुमाऊं के काफी प्रसिद्ध गायक थे। इनकी मृत्यु की खबर से मातम पसर गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया ट्वीट कर प्रसिद्ध कुमाऊंनी लोकगायक पप्पू कार्की की मौत पर गहरा दुःख जताया। कहा कि युवा लोकगायक की मौत के बारे में सुनकर धक्का लगा है। सीएम ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की और परिजनों को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Advertisement
Advertisement
Next Article