For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Adhar Card की पुरानी फोटो को बदलने के लिए अपनाएं ये आसान Tips

12:39 PM Jan 06, 2024 IST | Nisha Pathak
adhar card की पुरानी फोटो को बदलने के लिए अपनाएं ये आसान tips

Adhar Card Update: Adhar Card हर भारतीय नागरिक को एक यूनीक पहचान देता है। आधार कार्ड योजना को भारत में 2010 में शुरू किया गया था। वर्तमान में आधार हमारे और आप के लिए कितना जरूरी है, ये तो हम सब अच्छे से जानते ही हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि अगर आपको अपने आधार कार्ड में कोई बदलाव करना हो तो वह कैसे किया जाता है। आइए इस बारे में जानते हैं।

आधार कार्ड पर बदल सकेंगे फोटो

Adhar Card में कई प्रकार की जानकारी दी जाती है, जैसे फोटो, आपका एड्रेस, आपका ईमेल, फोन नंबर और बहुत कुछ। अगर आपने अपने आधार कार्ड की फोटो लंबे समय से नहीं बदली है, तो इसपर विचार करने का ये अच्छा टाइम है। UIDAI के मुताबिक 15 साल की उम्र के बाद किसी भी व्यक्ति को अपनी फोटो के साथ आधार की जानकारी अपडेट करना अनिवार्य होता है। आधार कार्ड की फोटो में बदलाव के लिए अप्लाई करने के पहले इस बात का ध्यान रखें कि जो जानकारी आपने आधार कार्ड बनवाते समय दी थी, जैसे नाम, पता, उम्र, जेंडर, फोन नंबर और ईमेल आईडी को भी ऑनलाइन चेंज कर सकते हैं। वहीं बायोमेट्रिक विवरण, जैसे फिंगरप्रिंट, आइरिस और फोटोग्राफ को ऑनलाइन अपडेट करने के लिए अपने पास के आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा और न्यूनतम चार्ज देना होगा।

ऐसे बदलें Adhar की फोटो

  • सबसे पहले आपको सबसे पहले UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट - uidai.gov.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद आप आधार का नामांकन फॉर्म डाउनलोड करें
  • इसके बाद आप अपने आवश्यक जानकारी भरें।
  • इसके बाद आप फॉर्म में भरी जानकारी को अपने पास के आधार सेवा केंद्र या CSC केंद्र पर जाकर जमा करवा दें।
  • जब आप केंद्र पर पहुंच जाएंगे तो आपको वहां मौजूद कर्मचारी मिलेगा।
  • जो कि बायोमेट्रिक सत्यापन के माध्यम से सभी विवरणों की पुष्टि करेगा।
  • इसके बाद वह कर्मचारी आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपकी नई फोटो खींचेगा।
  • इसके बाद वहां आपसे आधार अपडेट करने के लिए GST के साथ मात्र 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
  • इसके बाद वह आपको URN Number यानी की अपडेट रिक्वेस्ट नंबर के साथ पावती पर्ची देगा।
  • जिससे आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर पके द्वारा कराए गए चेंजेस को ट्रैक कर सकते हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×